RAID; लोहा कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ आयकर विभाग की दबिश, CRPF जवान तैनात

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयकर विभाग ने एक साथ लोहा कारोबारियों के ठिकाने पर दबिश दी है। सुबह-सुबह कारोबारियों के ठिकाने पर आयकर की टीम पहुंची और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घरों और ऑफिसों में मौजूद लोगों को बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। आयकर विभाग की टीम के साध 100 से ज्यादा सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर में दो से तीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी हो रही है। यह छापेमारी उनके घर, ऑफिस और प्लांट में हो रही है। इसमें ओम स्पंज, देवी स्पंज और हिंदुस्तान क्वाइल प्रमुख नाम हैं। बताया जा रहा है कि इनसे जुड़े जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर भी आयकर की टीम ने दबिश दी है।

कई ठिकानों पर चल रही है छापेमारी

यह कार्रवाई केवल छत्तीसगढ़ तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश और ओडिशा के भी कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, लोहा और जमीन कारोबारियों से जुड़े कुल 24 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। आयकर अधिकारियों की सुरक्षा के लिए 100 से अधिक सीआरपीएफ के जवान मौजूद हैं।

  • Related Posts

    HC; स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया को नोटिस जारी, हाईकोर्ट की अवमानना, छह माह तक कोई कार्रवाई नहीं की गई

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायालय के आदेश का पालन नहीं किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया को अवमानना नोटिस जारी किया है।…

    SC; अब 1 साल वकालत कर बन सकेंगे जज, सुप्रीम कोर्ट ने किया बड़ा बदलाव, इन लोगों को मिलेगा फायदा

    नईदिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने ज्यूडिशियल सर्विस (Judicial Service) में सिविल जज के पद पर सीधी भर्ती के लिए अनिवार्य 3 साल की लीगल प्रैक्टिस की शर्त को बदल दिया है।…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार