HC;बिजली खंभों पर लगे टीवी केबल मामले में सुनवाई, CSPDCL ने बताया – प्रदेश स्तर पर खंभों से हटा रहे केबल

बिलासपुर, बिजली खंभों पर लगे टीवी केबल के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सीएसपीडीसीएल की ओर से जवाब में बताया गया कि एक- एक कर प्रदेश स्तर पर खंभों से केबल हटाए जा रहे हैं। लगभग तीन हजार खंभों से केबल हटाना बाकी है। कोर्ट ने बचा हुआ काम पूरा कर रिपोर्ट देने के निर्देश देते हुए 27 अक्टूबर को अगली सुनवाई तय की है।

बता दें कि प्रदेश में बिजली खंभों पर लगे हुए केबल शहर की सुंदरता को खराब कर रहे हैं। इसके साथ ही दुर्घटना का भी खतरा बना रहता है। हाईकोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेकर इसे जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई शुरू की है। याचिका में मुख्य सचिव, उर्जा सचिव, नगरीय प्रशासन सचिव, बीएसएनएल, एमडी सीएसपीडीसीएल, कलेक्टर- कमिश्नर नगर निगम बिलासपुर, अधीक्षण यंत्री सीएसपीडीसीएल को पक्षकार बनाया गया है।

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने शासन से पूछा था कि केबल हटाने के लिए आपकी क्या कार्ययोजना है और कितने खंभों से केबल हटाए जा चुके हैं। विद्युत वितरण कंपनी ने चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में क्रियान्वयन रिपोर्ट प्रस्तुत कर बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद सभी जगह से चरणबद्ध तरीके से खंभों से केबल हटाए जा रहे हैं। प्रदेश में 2 लाख 83 हजार बिजली खंभों में से लगभग 50 हजार में केबल पाए गए। जनवरी से इन्हें हटाने का काम शुरू किया और अब लगभग तीन हजार खंभों से ही केबल हटाया जाना बाकी है।

  • Related Posts

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    COURT; मां-बेटी के तीन हत्यारों को फांसी, एक को उम्रकैद की सजा, हवलदार पति पर भी हमले का प्रयास किया था

    अंबिकापुर, सरगुजा के सुरजपुर जिले के बहुचर्चित हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी और 11 वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने गुरुवार को सजा का ऐलान कर…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा