PRESIDENT; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी बस्तर पंडुम–2026 का उद्घाटन

रायपुर, भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 7 फरवरी 2026 को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति जगदलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम–2026’ का औपचारिक उद्घाटन करेंगी।
यह भव्य सांस्कृतिक महोत्सव छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, वेशभूषा, रीति-रिवाज एवं हस्तशिल्प को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है।
मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को इस प्रतिष्ठित आयोजन के उद्घाटन हेतु आमंत्रण दिया गया था, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया। राष्ट्रपति की उपस्थिति से बस्तर पंडुम को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।
इस महोत्सव के माध्यम से जनजातीय कलाकारों, शिल्पकारों एवं लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना को भी बढ़ावा मिलेगा। राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रम को लेकर जिला एवं राज्य प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रहीं  हैं।

  • Related Posts

    AWARD;बच्चों के हित में श्रेष्ठ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को दिया गया मीडिया फॉर चिल्ड्रन अवार्ड

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में एमसीसीआर ट्रस्ट द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से बीते 5 वर्षों से स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं बाल अधिकार के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने वाले पत्रकारों…

    YOGA; मुख्यधारा में लौट रहे पुनर्वासित नक्सलियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, लिया संकल्प

    जगदलपुर, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कल बस्तर संभाग के शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय परिसर कोण्डागांव में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में देवखरगांव पुनर्वास केंद्र में…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’