DURGA PUJA; नवरात्रि में छोटे-छोटे गाँव–कस्बों से डोंगरगढ़ पहुँच को आसान बनाएगी पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन

रायपुर, नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन (06883/06884) का परिचालन किया जा रहा है ।

गाड़ी संख्या 06884 पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन कोरबा से प्रतिदिन 25 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2025 तक प्रातः 05.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 14.21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी । इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06883 पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से प्रतिदिन 25 सितम्बर से 03 अक्टूबर 2025 तक प्रातः 05.00 बजे प्रस्थान कर 09.50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी ।

इस स्पेशल मेमू ट्रेन के परिचालन का उद्देश्य दुर्गा पूजा एवं नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालु यात्रियों के लिए डोंगरगढ़ पहुँचना और भी आसान, सुरक्षित, किफायती एवं सुविधाजनक बनाना है । इस ट्रेन का ठहराव मार्ग के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों में दिया गया है, ताकि गाँव–कस्बों के यात्री भी आसानी से माँ बमलेश्वरी देवी के दर्शन हेतु डोंगरगढ़ पहुँच सकें ।

नवरात्रि मेले में श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा कई प्रकार की व्यवस्थाएँ की गई हैं । रायपुर से डोंगरगढ़ के मध्य मेमू स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । अनेक ट्रेनों का विस्तार डोंगरगढ़ से रायपुर एवं डोंगरगढ़ से गोंडिया तक किया गया है । साथ ही अनेक मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव डोंगरगढ़ स्टेशन पर दिया गया है, ताकि श्रद्धालु यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आसानी से माँ बमलेश्वरी देवी के दर्शन कर सकें ।

यह पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन विशेष रूप से छोटे स्टेशनों से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत प्रदान करेगी । कोरबा व नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी स्टेशनों से डोंगरगढ़ तथा डोंगरगढ़ से माँ बमलेश्वरी देवी के दर्शन पश्चात पुनः कोरबा व नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी लौटना इस ट्रेन के माध्यम से और भी सहज हो जाएगा ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रद्धालु यात्रियों से अपील करता है कि वे इस संरक्षित, किफायती और सुविधाजनक स्पेशल ट्रेन सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और दुर्गा पूजा, नवरात्रि में माँ बमलेश्वरी देवी के दर्शन कर अपनी यात्रा को सुखद बनाएँ ।

  • Related Posts

    RAILWAY; दुर्गा पूजा के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़ से शालीमार जाने की सुविधा

    0 इतवारी–शालीमार के मध्य 3-3 फेरे चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन रायपुर, दुर्गा पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा…

    TOURISM; चेन्दरू’ राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

    रायपुर , छत्तीसगढ़ के ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार-2026’…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा