मुम्बई, मशहूर दिग्गज सिंगर आशा भोसले की निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले को 11 मार्च को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 7 दशकों से अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली आशा ताई का 92 की उम्र में निधन हो गया. उनके बेटे आनंद ने खबर दी है कि राष्ट्रीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में कल 4 बजे अंतिम संस्कार होगा.

आशा भोसले को शनिवार, 11 अप्रैल की रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तब उन्हें हार्ट अटैक की खबरें आई थीं,पर पोती जनाई भोसले ने इसका खंडन किया था। जनाई ने कहा था कि उनकी छाती में इंफेक्शन हुआ था और भारी थकान थी, जिसका इलाज चल रहा है। साथ ही कहा था कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी, पर अब आशा भोसले नहीं रहीं।
सूत्रों ने बताया कि आशा भोसले पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें गंभीर हालत में 11 अप्रैल की रात अस्पताल लाया गया था, और आईसीयू में भर्ती कराया गया। आशा भोसले के बेटे आनंद ने उनके निधन की पुष्टि की। अब मुंबई के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार में किया जाएगा.




