राज्यशासन

CABINET; मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर को,धान खरीदी की व्यवस्था पर निर्णय संभव

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 14 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे से मंत्रालय महानदी स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष क्रमांक-एम-5/20 में आयोजित की गई है। केबिनेट में  सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल, धान खरीदी के लिए बारदाने एवं राशि की व्यवस्था, बोनस समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

धान खरीदी 15 से

धान का कटोरा छत्तीसगढ़ में इस बार सरकार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करेगी। जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बिक्री करने वाले पंजीकृत किसानों की संख्या और रकबा दोनों कम है। इस वर्ष 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी। राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ में अधिकतम 21 क्विंटल तक धान खरीदेगी। खरीदी का समर्थन मूल्य इस वर्ष 3 हजार 169 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 69 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है।

किसानों को राहत

पंजीकृत किसान धान बेचने और टोकन के लिए बार-बार मंडी का चक्कर लगाते हैं। इससे, उन्हें निजात दिलाने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सरकार ने की है। प्रशासन का दावा है कि टोकन तुहर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है। इसमें लॉगिन कर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के पश्चात किसान घर बैठे टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button