PENSIONER; पेंशनर्स की समस्याओं से प्रधानमंत्री को अवगत कराएंगे

0 छत्तीसगढ़ पेंशनर्स फोरम  की प्रांतीय बैठक में लिया गया निर्णय
रायपुर, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन,पेंशनर्स फोरम की प्रांतीय बैठक में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स फोरम के प्रदेश संयोजक बी पी शर्मा ने बताया कि फोरम की बैठक राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय, शंकर नगर रायपुर में आयोजित की गई, जिसमें  प्रदेश के विभिन्न पेंशनर संघ के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अपनी  उपस्थिति दर्ज़ कराते हुए अपने विचार व्यक्त किए।

इसमें प्रमुख रूप से निम्नांकित समस्याओं पर चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से निराकरण करने हेतु निर्णय लिया गया।
-महंगाई राहत  धारा 49(6)  के तहत मध्य प्रदेश से सहमति लेने की की बाध्यता को समाप्त की जाए।
-महंगाई राहत  के साथ एरियर्स भुगतान केंद्र सरकार के समान किया जाए ।
-प्रदेश में लंबित पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जावे, साथ ही सेवानिवृत्ति तिथि को  समस्त स्वत्वों का भुगतान अनिवार्य रूप से किया जाए ।
-पेंशनरों को  उपचार हेतु कैशलेस की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए। -उक्त सुविधा का लाभ शासन द्वारा जारी समस्त मान्यता प्राप्त  अस्पतालों से किया जाए। जिसकी सीमा कम से कम दस लाख तक निर्धारित किया जावे।
प्रदेश स्तरीय पेंशनर फोरम की बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, पेंशनर फोरम के प्रदेश संयोजक बी पी शर्मा,आर के रिछारिया,चेतन भारती, यशवंत देवान,आर के ठाकुर,कौशल वर्मा, उमेश मुदलियार,सुनील नायक, आर एन नायक, पूर्णानंद नेताम, सी एल दुबे, ए एन झा, कृष्णा प्रसाद तिवारी, विद्यासागर ध्रुव, श्रवण कुमार ठाकुर ,मधुकांत यादु, तुलसीराम राठौड़ ,रमेश ठाकुर, विनोद चंद्राकर, भागीरथी साहू, दुबे लाल सेन, घनश्याम पुरी ,लोकेश कुमार,रोमनाथ नायक, अरुण बघेल भागवत जैन, धरमपाल वर्मा, , पंकज नायक, बी पी कुशेल सहित प्रांतीय एवं विभिन्न जिला के जिला संयोजक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    MEETING; राज्यपाल बोले-विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता हो

    *निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी  की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विद्यार्थियों का कल्याण विश्वविद्यालयों की…

    GOVT; छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता अंजय शुक्ला समेत तीन पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

    रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। इस संबंध में शासन…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती