ACCIDENT; खरसिया औद्योगिक हादसे में मासूम के बाद पिता और युवक की भी मौत, घटना की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

रायगढ़, जिले के खरसिया क्षेत्र में 05 फरवरी को हुई भीषण औद्योगिक दुर्घटना में घायल दो लोगों की मौत होने से पीड़ित परिवार में मातम पसर गया है। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम बच्ची भूमि खड़िया की पहले ही इलाज के दौरान मौत हो चुकी थी। अब उपचार के दौरान उसके पिता शिव खड़िया (27 वर्ष) और अन्य घायल इंदीवर (19 वर्ष) ने भी दम तोड़ दिया है।

तीनों का इलाज रायपुर स्थित Kalda Burns & Plastic Surgery Centre में चल रहा था। चिकित्सकों के अनुसार सभी 70 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे और उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। इस हादसे ने एक परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। पहले 9 माह की मासूम भूमि खड़िया की मृत्यु, फिर उसके पिता शिव खड़िया की मौत, साथ ही युवक इंदीवर की भी जान चली गई। लगातार तीन मौतों से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

इन घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में गंभीर रुप से घायल अब भी जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इनमें साहेब लाल खड़िया (45 वर्ष) – 80–90% झुलसे, उदाशिनी खड़िया (25 वर्ष) – 30–40% झुलसी, कौशल (25 वर्ष) – 70–80% झुलसे, प्रिया (32 वर्ष) – 70–80% झुलसी शामिल है।

FIR दर्ज, दबाव के आरोप

घटना के संबंध में FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि प्लांट प्रबंधन द्वारा पीड़ित परिवारों पर FIR वापस लेने और बयान बदलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित परिवारों ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इसके अलावा पर्याप्त मुआवजा देने समेत अन्य मांगें रखी गई है।

प्रमुख मांगें

  • मृतकों के परिजनों को तत्काल पर्याप्त मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए।
  • सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च प्लांट प्रबंधन से वसूला जाए।
  • FIR वापस लेने के दबाव की न्यायिक/उच्चस्तरीय जांच हो।
  • जिम्मेदार अधिकारियों व प्लांट प्रबंधन पर कठोर आपराधिक कार्रवाई की जाए।
  • पीड़ित परिवारों को सुरक्षा प्रदान की जाए।
  • Related Posts

    MERDER; दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने अपने ही बच्चों की गला रेत कर की हत्या

    संबलपुर, पश्चिम ओडिशा के झारसुगुड़ा ज़िले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शनिवार रात एयरपोर्ट पुलिस थाना क्षेत्र के टंगरापाली गांव में एक महिला ने…

    CRIME; लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, TI समेत कई घायल, घेराबंदी में फंसे शराब तस्करों ने भीड़ को उकसाया

    महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में फरार आरोपियों को गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना में टीआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……