MERDER; ट्रिपल मर्डर कांड में युवाओं की हत्या से उड़िया समाज में शोक,यूपी की तरह अपराधियों पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए सरकार

0 ट्रिपल मर्डर की केस सुनवाई फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट में कराने और पीड़ित परिजनों को 25-25 लाख मुआवजा राशि देने की माँग

रायपुर, छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों और क़ानून-व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने अपराधियों के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर ज़ीरो टालरेंस की नीति अपनाने,  फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई करने और पीड़ित परिवारों को  25-25 लाख रुपये का मुआवजा देने की माँग की है।

अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा छत्तीसगढ़ में गुंडों और बदमाशों का नहीं, बल्कि क़ानून का राज चलना चाहिए। अपराधियों को पुलिस के जूते की धमक सुनाई देनी चाहिए, तभी वे क़ानून का माखौल उड़ाना बंद करेंगे। धमतरी में राजधानी रायपुर  के तीन युवक आलोक सिंह ठाकुर, नितिन तांडी और सुरेश तांडी की हत्या हुई है। उड़िया समाज ने युवाओं को खोया है, इस घटना से उड़िया समाज में शोक व्याप्त है। उक्त घटना की फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई  हों ताकि दोषियों को त्वरित सजा मिल सके। इससे पहले भी फ़तेहपुर तिहरे हत्याकांड में ऐसी ही माँग उठाई गयी थी। पीड़ित परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने की माँग की गई है। इसी तरह जयपुर के विपिन मर्डर केस में भी परिवार को 25 लाख रुपये मुआवजा एक डेयरी बूथ और संविदा नौकरी दी गई थी ।

उन्होंने परिवारजनों को सुरक्षा प्रदान करने और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी माँग रखी है । उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में अपराधियों का हौसला इतना बुलंद हो गया है कि वे हत्याओं के बाद  विक्टरी साइन देते हुए फोटो खींचवाए है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। यह साबित करता है कि उन्हें क़ानून का कोई डर और भय नहीं है।  

एक साथ जली तीन दोस्तों की अर्थी

सोमवार 11 अगस्त की रात धमतरी के अन्नपूर्णा ढाबे में रायपुर के तीन युवाओं की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई. इस केस में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं तीनों दोस्तों के शव का बूढ़ातालाब स्थित श्मशान घाट पर एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. जानकारी के मुताबिक, सेजबहार के रहने वाले मृतक आलोक सिंह ठाकुर का हाल ही में शादी तय हुई थी. इस घटना के बाद आलोक ठाकुर की बहन और मां सदमे में है. बहन एक ही बात दोहराती है कि बहुत गुस्सा था तो भाई का हाथ-पैर तोड़ देते, अधमरा ही छोड़ देते, मैं उसे पाल लेती. उन्होंने बताया, 2016 में पापा ने आत्महत्या कर ली. सबसे छोटा होने के बाद भी आलोक ने पूरे घर की जिम्मेदारी उठाई. हम सबका वही सहारा था. घर पर अब कमाने वाला कोई शख्स नहीं है.

नितिन और सुरेश के मासूम बच्चे पूछ रहे – कब आएंगे पापा…

मृतक नितीन तांडी एवं सुरेश तांडी संतोषी नगर के रहने वाले थे. दोनों आपस में सगे भाई हैं. सुरेश की दो साल की बेटी है. नितिन की शादी 5 साल पहले हुई थी. उसके भी दो छोटे बच्चे हैं. अब इन मासूम बच्चों के सर से पिता का साया उठ चुका है, लेकिन ये बच्चे अब भी पूछ रहे कि उसके पापा कब वापस लौटेंगे.सूरज तांडी, नितिन तांडी और आलोक ठाकुर तीनों दोस्त थे और घूमने के लिए धमतरी आए थे. आलोक पेटी ठेकेदार का काम करता था, जबकि सूरज और नितिन ड्राइवरी करते थे. जिस ढाबे में वारदात हुई वो सिहावा रोड पर स्थित है. पुलिस ने तीनों दोस्त के हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा