बलौदाबाजार, सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रतिनिधि मंडल ने नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी संदीप शर्मा से सौजन्य भेंट की एवं जिले में शिक्षा के गुणवत्तपूर्ण सुधार का अनुरोध किया, जिससे बच्चों को अच्छी एवं सुसंस्कारित शिक्षा मिल सके। इसके साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह की जन्मभूमि एवं कर्मभूमि की पावन धरा पर बलौदाबाजार में नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार संदीप शर्मा को सर्व आदिवासी समाज के जिला प्रतिनिधि मंडल पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी।
इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश ध्रुव ,जिला उपाध्यक्ष भानु ध्रुव,मनोहर मंडावी ,सर्व आदिवासी समाज बलौदाबाजार महिला प्रभाग के जिला सचिव राधा ध्रुव,जिला सहसचिव अभय लाल ध्रुव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे!







