ASSEMBLY; नवा रायपुर में विधानसभा का नया भवन सितंबर तक पूर्ण होगा, इंटीरियर और फर्नीचर का काम जोरों पर

0 डिप्टी सीएम साव बोले- नई बिल्डिंग में दिखेगी छत्तीसगढ़ की झलक, 200 सदस्य बैठ सकेंगे सदन में

रायपुर, उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन तीनों विंगों के कार्यों का बारिकी से अवलोकन कर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्धारित समय में सभी कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधानसभा के नवीन भवन का सिविल वर्क पूर्ण होने के बाद फर्नीचर और इंटीरियर का काम प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी भी निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नए विधानसभा भवन में कार्यों के निरीक्षण के बाद कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा यहां सभी कार्यों को सितंबर माह तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। तदनुसार आगामी 1 नवंबर को राज्योत्सव पर इसे छत्तीसगढ़ की जनता को समर्पित करने की तैयारी की जाएगी। नए भवन में विंग-ए जहां विधानसभा सचिवालय लगेगा और विंग-सी जहां उप मुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों के कार्यालय रहेंगे, का काम लगभग पूर्णता की ओर है। विधानसभा के सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय वाले विंग-बी में भी फर्नीचर और इंटीरियर का काम जल्दी चालू होगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने कार्यों के निरीक्षण के दौरान विधानसभा के सदन में विधायकों के लिए लगने वाली कुर्सी का अवलोकन कर इसकी विशेषताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधानसभा के नए भवन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्प की झलक मिलेगी। यह राज्य के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए दर्शनीय भवन होगा।

52 एकड़ में बन रहा विधानसभा भवन

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन 52 एकड़ में निर्माणाधीन है। इसके सदन में सदस्यों की बैठक क्षमता 200 होगी। नए विधानसभा भवन के एक विंग में विधानसभा सचिवालय, दूसरे में विधानसभा का सदन, सेंट्रल-हॉल, विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का कार्यालय तथा तीसरे विंग में मंत्रियों के कार्यालय होंगे। यहां 500 दर्शक क्षमता का ऑडिटोरियम भी बनाया जाएगा। 700 कारों की पार्किंग क्षमता वाले परिसर में डेढ़-डेढ़ एकड़ के दो सरोवरों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

  • Related Posts

    ASSEMBLY; आदिवासी नेता की मौत पर वाक आउट, जेलों में 66 मौतों पर सदन में हंगामा, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार घिरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान राज्य की जेलों में बंदियों की मौत और अपराध के बढ़ते ग्राफ को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष…

    ASSEMBLY; कांग्रेस विधायक ने रायपुर के फॉर्म हाउसों में रेव पार्टियों और अवैध गतिविधियों पर उठाया सवाल, गृहमंत्री ने दिया जवाब

    रायपुर, आज विधानसभा सत्र में बिगड़े कानून व्यवस्था और बढ़ते हुए अपराधों पर विपक्ष ने गृहमंत्री को घेरा। राजधानी रायपुर के फार्म हाउसों में अवैध गतिविधियों, रेव पार्टियों का मामला कांग्रेस…

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ