ASSEMBLY;विधानसभा शीतकालीन सत्र अब 19 दिसंबर तक,धर्मजीत सिंह ने रखी विधायक निधि 10 करोड़ करने की मांग

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. इसके पहले विधानसभा का वर्तमान सत्र 17 दिसंबर को खत्म होने वाला था. बढ़ी हुई अवधि के दौरान सदन में वंदे मातरम् पर चर्चा होगी.

विधानसभा सत्र के दौरान पहले दिन आज विधायक धर्मजीत सिंह ने दिल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में नारे लगाने वालों का विरोध करते हुए विधानसभा में प्रस्ताव लाकर आलोचना करने की मांग की. इसके साथ ही तखतपुर विधायक ने नक्सली हिड़मा और बसवराजू की क्रूरता का जिक्र करते हुए ऐसे नक्सली समर्थकों को बस्तर भ्रमण कराने की मांग की, जिससे उनको नक्सलियों के द्वारा किए अत्याचार का पता चल सके.

इसके साथ ही विधायक धर्मजीत सिंह ने सदन में विधायक निधि 10 करोड़ करने की मांग रखी. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने विधायक निधि बढ़ाए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भी क्रांतिकारी कदम उठाते हुए विधायक निधि में बढ़ोतरी करे. इसके साथ उन्होंने अपने क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी से काम करवाने निधि बढ़ाने की मांग की.

 आज पेश किया जाएगा वित्त वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज सदन में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी. सरकार अलग-अलग आयोगों और विश्वविद्यालयों की वार्षिक रिपोर्ट सदन पटल पर रखेगी. इसके साथ आज वित्त वर्ष 2025-26 का प्रथम अनुपूरक बजट भी पेश किया जाएगा.

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन नियम 138 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए जाएंगे. विधायक विक्रम मंडावी जमीन खरीदी बिक्री का राजस्व मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगे. विधायक शकुंतला हेल्थ इंश्योरेंस एवं निजी अस्पतालों द्वारा क्लेम सेटलमेंट तथा कैशलेश सुविधा मे अनियमित्ता किए जाने का स्वास्थ्य मंत्री का ध्यानाकर्षण करेंगी. सड़क, पुल, स्कूल और स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी याचिकाएं रखी जाएंगी. इसके अलावा अन्य संसदीय कार्य भी होंगे.

  • Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….