IPL; 7 गेंदों ने किया चैन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल से बाहर, धोनी घर में मिली एक और हार से मायूस

नईदिल्ली, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज एमएस धोनी ने आईपीएल 2025 से टीम के बाहर होने पर साफ तौर पर बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मिली 4 विकेट की हार ने न सिर्फ मैच गंवाया, बल्कि चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदों पर भी ताला लगा दिया। मैच के बाद धोनी ने कहा कि बल्लेबाजों ने रन बनाने के मौके गंवाए और अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके।

धोनी ने कहा, ‘हमने अच्छे स्कोर की नींव रखी थी लेकिन मिडिल ओवर्स में रन गति गिर गई। बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी नहीं ली, जिसकी वजह से हम 15-20 रन पीछे रह गए। पंजाब के खिलाफ हमारे स्कोर का बचाव करना आसान नहीं था।’ चेन्नई की पारी में सैम करन (88 रन) के अलावा कोई भी बल्लेबाज लंबी पारी नहीं खेल सका। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस ने 32 रन बनाए लेकिन दोनों के आउट होने के बाद टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई।

धोनी ने यह भी कहा कि मौकों को भुनाने में टीम नाकाम रही और विरोधी टीमों के खिलाफ दबाव नहीं बना पाई। धोनी ने आगे कहा, ‘आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में अगर आप मौकों को गंवाएंगे, तो बाकी टीमें उसका फायदा उठाएंगी। हमने कुछ मुकाबले आखिरी ओवरों में गंवाए हैं, वो पॉइंट्स अब बहुत भारी पड़ रहे हैं’। 

सीएसके पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई; 19वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक समेत 4 विकेट लिए और अगले यानी 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम दुबे आखिरी बैटर के रूप में आउट हुए। इस तरह चेन्नई की टीम 19.2 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। एक समय चेन्नई का स्कोर 4 विकेट पर 172 रन था और इसके बाद टीम 190 पर ढेर हो गई। 18 रन के भीतर चेन्नई ने 6 विकेट गंवा दिए।

इसे लेकर धोनी ने कहा, ‘चहल की हैट्रिक और पूरी पारी नहीं खेल पाना बड़ा अंतर था। यह न भूलें कि जब कोई हाई-स्कोरिंग गेम होता है, तो हम आखिरी चार गेंदें और दूसरा आखिरी ओवर नहीं खेलते हैं, हमारे चार बल्लेबाज आउट हो जाते हैं, तीन और गेंदें और करीबी मैचों में सात गेंदें बहुत मायने रखती हैं।’

धोनी ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाजों ने उनका साथ नहीं दिया। पंजाब किंग्स की ओर से युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर मैच का रुख पलट दिया, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल रही।

चेन्नई सुपर किंग्स अब टूर्नामेंट में बचे मुकाबलों को सम्मान बचाने के लिए खेलेगी, लेकिन प्लेऑफ की दौड़ से वो बाहर हो चुकी है। टीम को अब अगले सीजन के लिए नई रणनीति और संभावनाओं पर काम करना होगा।

  • Related Posts

    CRICKET; शिखर पर स्मृति मंधना…

    विश्व क्रिकेट में महिलाओं को क्रिकेट के सबसे उत्कृष्ट फॉर्मेट याने टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम अवसर मिलते है, हां ये जरूर है कि वे वन डे और टी ट्वेंटी…

    GAME; रायगढ़ की बेटियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

    0 सोनम बंजारा, शांति प्रधान और मानसी भूमिया को वित्त मंत्री ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं रायपुर, मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय लैक्रॉस टूर्नामेंट में भारतीय महिला…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी