ADMISSION;बीटेक में दाखिला लेने काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 27 तक

रायपुर, संचालनालय तकनीकी शिक्षा की ओर से तकनीकी संस्थाओं में संचालित बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू हो गई है. प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन 27 जून तक कर सकते हैं. सीट अलॉटमेंट 2 जुलाई को जारी होगा. इसमें प्रवेश 3 जुलाई से 6 जुलाई तक ले सकेंगे.

दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीयन 8 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगा. इसमें सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी होगा. इसमें प्रवेश 17 जुलाई से 20 जुलाई तक लेना होगा. तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पंजीयन 22 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेसा. सीट अलॉटमेंट 30 जुलाई को जारी होगा. प्रवेश 31 जुलाई से 3 अगस्त तक ले सकेंगे.

प्रथम चरण की काउंसलिंग के बाद सीटें रिक्त रहने की स्थिति में द्वितीय और तृतीय चरण की काउंसलिंग होगी. काउंसलिंग में संस्था व पाठ्यक्रम के आवंटन के बाद अभ्यर्थी को संबंधित संस्था में जाकर अपना दस्तावेज का परीक्षण और सत्यापन करना होगा. यदि किसी कारणवश कोई अभ्यर्थी अपना आवेदन नहीं भर पा रहा है तो वह अभ्यर्थी सुविधा केंद्र में अपना दस्तावेज व पहचान पत्र ले जाकर समस्या का निदान कर सकता है. अभ्यर्थी को काउंसलिंग के प्रत्येक चरण के लिए अलग से आवेदन करना होगा.

ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें सीजी पीईटी काउंसलिंग 2025

छत्तीसगढ़ बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी बीटेक काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा, जिसका लिंक हम आपको नीचे दिए हैं, हम आपको स्टेप बाय स्टेप इसके संबंध में पूरी जानकारी दिए हैं, जिसे आप पूरा कर सकते हैं।

Submit कर दें और Application Form का Print निकालें

सबसे पहले आप विभाग के वेबसाइट पर जाएं – https://cgdte.admissions.nic.in/

जिसका डायरेक्ट लिंक हम आपको नीचे दिये हैं !

अब आप “New Registration” पर क्लिक करें

फिर आप मोबाइल नंबर व ईमेल से रजिस्टर करें

अब आप अपना पर्सनल डेटा एंटर करें जो आपसे माँगी गई है !

दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करें

काउंसलिंग फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें

फिर कॉलेज एवं ब्रांच की Choice Filling करें

आवश्यक दस्तावेज

छत्तीसगढ़ CGPET काउंसलिंग 2025 के लिए ऑनलाइन पढ़ते समय आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होती जिसकी सूची हम आपको नीचे दिए हैं आप इन दस्तावेजों को एकत्रित जरूर कर लें।

आधार कार्ड

कक्षा 10वीं और

12वीं की मार्कशीट

निवास प्रमाण पत्र

CG PET 2025 Scorecard

जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC)

पासपोर्ट साइज फोटो

  • Related Posts

    SUSPEND; नशे में स्कूल पहुंचने और नदारद रहने वाले 3 शिक्षक निलंबित

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग में लापरवाह शिक्षकों और लिपिक पर कार्यवाही की गई है. शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक, स्कूल से लगातार अनुपस्थित…

    UGC; देश की इन 32 यूनिवर्सिटियों को यूजीसी ने बताया फर्जी, कहीं आप एडमिशन लेकर फंस तो नहीं गए?

    0 दिल्ली में सबसे ज्यादा 12 फर्जी विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ में एक भी नहीं नईदिल्ली, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश में चल रहे फर्जी विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा खुलासा किया…

    You Missed

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    COURT;57 वर्षीय दुष्कर्मी को आजीवन कारावास एवं अर्थदंड की सजा,पॉक्सो एक्ट की धारा 06 एवं एससी-एसटी एक्ट के तहत दी गई सजा

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    RMC;अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर,सरकारी जमीन पर बना था व्यावसायिक परिसर, नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    WAR; अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद ईरान का भी पलटवार,कई मिसाइलें दागी

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    MAHANADI; महानदी जल विवाद को लेकर हीराकुद बांध में ट्रिब्यूनल टीम का अहम निरीक्षण, आपसी सहमति से समाधान की उम्मीद

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    NAXALITE; नक्सलवाद और दृढ़ इक्छाशक्ति

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ

    कॉमरेड वेंकटाचलम बोले- बैंक निजीकरण का विरोध 36 वर्षों से जारी, देश के बड़े घरानों का 6 लाख करोड़ रूपए का ऋण माफ हुआ