DISEASE; चीन में फैली रहस्यमयी बीमारी को लेकर छत्तीसगढ़ में सतर्कता, CM ने दिए जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश

रायपुर,  कोरोना वायरस के बाद अब चीन में श्वसन संबंधित एक नई रहस्यमय बीमारी फैल गई है। यह बीमारी बच्चों को प्रभावित करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तरी चीन के अस्पताल में मरीजों से भर गए हैं। सांस की बीमारी से बच्चे लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इस बीमारी से पीड़ित बच्चों के फेफड़ों में जलन, तेज बुखार और जुकाम जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इसके बाद एहतियातन सक्रियता दिखाते हुए केंद्र सरकार ने बीमारी की गंभीरता को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है। छत्तीसगढ़ में भी बीमारी को लेकर दिशा- निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए तमाम इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बघेल ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा है कि कुछ दिनों से चीन में अज्ञात बीमारी से बच्चों में श्वसन संबंधी रोग फैलने की रिपोर्टों के मद्देनजर राज्य के शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों, जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कालेजों और निजी चिकित्सालयों में उपचार की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। केंद्र सरकार से जारी की गई एडवायजरी के अनुरूप जिलों के मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारियों को आवश्यक सावधानियां बरतने को कहा है।

बेड, जांच सुविधा जरूरी

एडवायजरी के अनुसार उक्त श्वसन संबंधी रोग के भारत में फैलने के संभावना नहीं है, किंतु आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत मानव संसाधन, बेड, जांच सुविधा और इंफेक्शन कंट्रोल प्रेक्टिस इन हेल्थ फैसिलिटी का सुदृढ़ीकरण किया जाना आवश्यक है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; तीन BMO को नोटिस, स्वास्थ्य विभाग में कसावट लाने कलेक्टर सख्त, हर माह समीक्षा होगी

    बलौदाबाजार,  कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अस्पतालों में सभी…

    HEALTH;बालक की मृत्यु के मामले की जांच होगी, कमेटी गठित,मामूली पेटदर्द में चार घंटे में ही तोडा दम

    बिलासपुर, सक्ती के जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनों ने विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हसौद में 10 वर्षीय बालक की हुई असामयिक मृत्यु की घटना के संज्ञान में आते ही…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा