EOW; आय से अधिक संपत्ति मामले में सौम्या चौरसिया 8 करोड़ रुपये की 16 संपत्तियां अटैच

रायपुर,  छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को सरकारी अधिकारी सौम्या चौरसिया की 8 करोड़ रुपये की 16 संपत्तियों को अटैच कर दिया।  ईओडब्ल्यू अधिकारी ने बताया कि चौरसिया पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।

राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी चौरसिया 2018 से 2023 तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के समय मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में उप-सचिव के पद पर कार्यरत थीं। अधिकारी ने कहा कि राज्य में यह पहला मामला है जब EOW ने किसी सरकारी कर्मचारी की अवैध संपत्ति जब्त की है।

ईओडब्ल्यू ने जुलाई 2024 में चौरसिया के खिलाफ अवैध संपत्ति (DA) का मामला दर्ज किया था।  जांच के दौरान, राज्य एजेंसी को पता चला कि चौरसिया ने अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों के नाम पर लगभग 47 करोड़ रुपये की 45 संपत्तियां खरीदी थीं।

राज्य की आर्थिक अपराध एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि कोयला लेवी फंड और अन्य अवैध तरीकों से खरीदी गई इन संपत्तियों में से 29 संपत्तियां, जिनकी कीमत लगभग 39 करोड़ रुपये है, पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त की जा चुकी हैं। चौरसिया छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में भी आरोपी है। 

यह घोटाला भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के समय का है। ईडी इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है और सरकारी कर्मचारी फिलहाल जमानत पर है। अधिकारी ने कहा कि राज्य एजेंसी ने 16 जून, 2025 को यहां विशेष भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो/आर्थिक अपराध शाखा कोर्ट में चौरेसिया की बाकी 16 संपत्तियों को अटैच करने के लिए एक आवेदन दायर किया था।

अधिकारी ने कहा कि भविष्य में भी अवैध संपत्ति/भ्रष्टाचार के मामलों में सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। जुलाई 2024 में, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988/संशोधित अधिनियम, 2018 की संबंधित धाराओं के तहत चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। 

एफआईआर में दावा किया गया कि 2008 बैच की इस राज्य प्रशासनिक अधिकारी को अक्टूबर 2022 तक वेतन और अन्य भत्तों के रूप में लगभग 85.50 लाख रुपये मिले, जबकि उसने अपने परिवार के सदस्यों और परिचितों के नाम पर करोड़ों रुपये की अचल संपत्ति अर्जित की।

  • Related Posts

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    6 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! इंजीनियर के घर रेड में फटी रह गई आंख, लॉकर में भरी मिली नोटों की गड्डियां

    भुबनेश्वर, ओडिशा में सरकारी कर्मचारी के भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..