HEALTH; मेडिकल कालेज की स्थापना के लिए जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करना जरुरी

0 संभागायुक्त राठौर ने कबीरधाम जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कवर्धा, दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज कबीरधाम जिले का आकस्मिक दौरा कर जिला अस्पताल का जायजा लेकर चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है। निरीक्षण से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत मेडिकल कॉलेज की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इस पर तेजी लाने की हिदायत दी गई है।
   सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में संभागायुक्त श्री राठौर ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण संस्थान की स्थापना जिले के स्वास्थ्य और शैक्षणिक ढांचे के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगी। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए शासन एवं प्रशासन स्तर पर की जा रही कार्यवाही, भूमि चिन्हांकन, निर्माण की कार्ययोजना, स्टाफ की नियुक्ति और संसाधनों की व्यवस्था आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. राज ने मेडिकल कॉलेज की अब तक की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत कर विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और आधारभूत संरचना की वस्तुस्थिति का जायजा लिया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेकर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।

संभागायुक्त श्री राठौर ने सबसे पहले पंजीयन कक्ष और औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया, जहां मरीजों को दी जा रही दवाओं और पंजीयन प्रक्रिया की वस्तुस्थिति को परखा। इसके पश्चात उन्होंने आपातकालीन वार्ड, मेडिकल वार्ड और बाह्य रोगी ओपीडी विभाग का निरीक्षण कर वहां मौजूद मरीजों की स्थिति और सुविधा की जानकारी प्राप्त की। संभागायुक्त श्री राठौर ने हाल ही में प्रारंभ किए गए डिजिटल रेडियोलॉजी विभाग का अवलोकन करते हुए सीटी स्कैन, एक्स-रे तथा सोनोग्राफी यूनिट का जायजा लिया। उन्होंने डायलिसिस यूनिट की स्थिति, मशीनों की संख्या और मरीजों को मिलने वाली सुविधा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

  • Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का दोहरा शतक!, एक दिन में मिले 26 नए मरीज ,रायपुर में मिले 12 मरीज

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने 200 का आंकड़ा पार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में आज 26 नए स्वाइन फ्लू मरीजों की पुष्टि…

    HEALTH; छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 152 और कोरोना के 2 केस, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी बोले- पैनिक होने की जरूरत नहीं

    रायपुर,  प्रदेश में स्वाइन फ्लू (इन्फ्लूएंजा-ए एच1एन1) का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के 31 अगस्त तक के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अब तक प्रदेश में स्वाइन…

    You Missed

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी