DM; स्कूल भवन निर्माण में सुस्ती पर कलेक्टर सख्त, डीईओ,डीएमसी समेत इंजीनियरों को नोटिस

बिलासपुर, मुंगेली जिले में बन रहे पीएम श्री और स्वामी आत्मानंद स्कूलों के निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार अब प्रशासन की नजरों में आ गई है। कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जब इन स्कूलों का जमीनी निरीक्षण किया तो कई जगह काम की रफ्तार और गुणवत्ता दोनों ही सवालों के घेरे में नजर आई। नतीजा यह हुआ कि मौके पर ही अधिकारियों को फटकार पड़ी और कई जिम्मेदार अफसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय के साथ मुंगेली विकासखंड के मोतिमपुर (अमरटापू) में निर्माणाधीन पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने लैब, लाइब्रेरी, कक्षाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएम श्री स्कूलों का निर्माण तय मानकों के अनुरूप ही होना चाहिए। उन्होंने अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने और स्कूल को जल्द से जल्द शिफ्ट करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में गुणवत्ता की कमी सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और एसडीओ तथा सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर लोरमी विकासखंड के लालपुर धाम पहुंचे, जहां स्वर्गीय अंजोरदास पाटले स्वामी आत्मानंद विद्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया गया। यहां भी उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयसीमा को लेकर सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा कि शिक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूल भवनों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने इंजीनियरों और ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल लोरमी का भी दौरा किया। यहां निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के ईई, एसडीओ और सब इंजीनियर को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग में लापरवाही पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एल. पी. डाहिरे और जिला मिशन समन्वयक (डीएमसी) अशोक सोनी को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आने वाले समय में इन नए स्कूल भवनों का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाना है, इसलिए सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और भव्यता के साथ तय समय में पूरे किए जाएं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…