GOVT;छात्रवृत्ति स्वीकृति तय समय में करें, छात्रावास-आश्रम निर्माण के लिए विवादासस्पद भूमि का चयन न करें

0 आयुक्त डॉ. सारांश मित्तरवीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक  लेकर सहायक आयुक्तों को दिए  निर्देश

रायपुर, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के आयुक्त डॉ.सारांश मित्तर ने आज वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिलों में पदस्थ सहायक आयुक्तों की  बैठक में कहा कि सभी जिलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में वर्गवार छात्रवृति स्वीकृति की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कर ली जाए, ताकि किसी भी छात्र को शिक्षा प्राप्त करने में कोई आर्थिक समस्या ना आए।

उन्होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों – बहुउद्देशीय केन्द्रों के निर्माण की स्थिति, एवं उसमें होने वाले व्यय की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही सभी पूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र वास्तविक फोटोग्राफ सहित जानकारी उपलब्ध कराने एवं सभी अपूर्ण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही आदि आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आने वाले बस्तर सभांग के 07 जिलों तथा प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत आने वाले जिलों में अपूर्ण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर राशि के नियमानुसार उपयोग के निर्देश दिए गए।

आयुक्त डॉ मित्तर ने कहा  कि भविष्य में किसी भी नवीन छात्रावास-आश्रम अथवा प्रयास या एकलव्य विद्यालय हेतु स्थल चयन से पूर्व यह देख लिया जाए कि वह स्थल वन भूमि अथवा छोटे-बड़े झाड़ के जंगल अंतर्गत ना आता हो और ना ही उस भूमि पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण हो, ताकि बाद में किसी प्रकार की विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो। इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पूर्व अनुरक्षण मद की राशि के उपयोग हेतु तत्काल एक ठोस योजना बनाते हुए मुख्यालय को अवगत कराएं एवं राशि का प्रासंगिक उपयोग समयसीमा में सुनिश्चित करें। साथ ही नवीन वित्तीय वर्ष से अनुरक्षण मद की राशि के उपयोग हेतु प्रारंभ से ही कार्ययोजना बनाते हुए उसपर अमल किया जाए, ताकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक राशि का समुचित उपयोग संभव हो सके।   बैठक में अपर संचालक संजय गौड़, जितेन्द्र गुप्ता, आर.एस.भोई, उपायुक्त प्रज्ञान सेठ, एल.आर.कुर्रे एवं श्रीमती मेनका चन्द्राकर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    0 तेन्दूपत्ता संग्रहण से पहले शाखा-कर्तन कार्य के लिए कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश रायपुर, शाखा-कर्तन कार्य के लिए निर्धारित राशि के अनुसार 70 रुपये प्रति मानक बोरा भुगतान किया…

    FRAUD; पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता का अजजा प्रमाण पत्र निरस्त, महाराष्ट्र के मूल निवासी ने दशकों तक उठाया छत्तीसगढ़ में आरक्षण का ‘लाभ’

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में संवैधानिक आरक्षण व्यवस्था में सेंधमारी का एक बेहद संगीन और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दशकों तक सिस्टम की आंखों में धूल झोंककर, अनुसूचित जनजाति (एसटी)…

    You Missed

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    NAXALITE; सीएम रेड्डी की मौजूदगी में तेलंगाना में 130 माओवादियों ने डाले हथियार, 4.18 करोड़ रुपए का था इनाम

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    POLITICS; अफीम की खेती देखने पहुंचे तहसीलदार की गाड़ी खेत में गिरी,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी समोदा पहुंचे, जांच शुरु

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नए कलेक्टर  कुलदीप शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    MFPA; संग्राहकों को साप्ताहिक खरीदी के तीसरे दिन होगा भुगतान,बूटा कटाई मजदूरी 70 रुपये मानक बोरा

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा