ED; रायपुर और बिलासपुर में ईडी की रेड, रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर दस्तावेजों की हो रही जांच

रायपुर,  छत्तीसगढ़ की राजधानी समेत बिलासपुर में आज ED की टीम ने अचानक ही दबिश दी है। मिली जानकारी के अनुसार टीम ने कस्टम मिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिलासपुर के मीनाक्षी सेल्स और सुलतानिया ग्रुप के अलग- अलग ठिकानों में छापामार कार्रवाई की है। इसी के साथ ही राजधानी से बड़े बिल्डरों में शुमार रहेजा ग्रुप के ठिकानों पर भी रेड पड़ी है।

जानकारी के अनुसार, आज शुक्रवार सुबह रायपुर के जवाहर मार्केट स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर ED ने छापा मारा है। जिसके बाद से अफसर सुबह से ही रहेजा के ठिकानों में मौजूद होकर कई दस्तावेजों समेत अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

मीनाक्षी सेल्स और सुलतानिया ग्रुप के ठिकानों में जांच

खबरों के अनुसार ईडी की टीम बिलासपुर के मीनाक्षी सेल्स और सुलतानिया ग्रुप के अलग- अलग ठिकानों में भी पहुंची है। इस दौरान 2 गाड़ियों में ED के अफसर सुल्तानिया परिवार के क्रांति नगर स्थित घर और ठिकानों में पहुंची है। ऐसी भी जानकारी आ रही है कि सुल्तानिया परिवार के कारोबारी कोयला घोटाले के मुख्य आरोपी सूर्यकांत तिवारी से कनेक्शन है। मीनाक्षी सेल्स और सुलतानिया ग्रुप के अलग- अलग ठिकानों में तलाशी जारी है। इस दौरान कई अहम दस्तावेजों की भी जांच जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मीनाक्षी सेल्स सुल्तानिया ग्रुप कोयला, सीमेंट, छड़, स्टील, ट्रेडिंग में डील करता है।

  • Related Posts

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    FOREST; तमोरा जंगल संवेदनशील, पहले भी वन अमले की अतिक्रमणकारियों से हो चुकी है भिडंत

    0 एफआईआर में पहले भी विवाद की घटनाओं का उल्लेख महासमुंद, छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत तमोरा जंगल में वन विभाग की टीम और अतिक्रमणकारियों के बीच…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा