MURDER; राजधानी में दोहरा हत्याकांड से सनसनी, नशेड़ियों ने युवक और देवर ने भाभी को मार डाला

रायपुर, राजधानी में हत्याओं का दौर नहीं थम रहा है। पिछले 24 घंटे के भीतर आरोपियों ने दो हत्याएं कर दी। उरला इलाके में एक प्लांट के बाहर नशेड़ियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, तो विधानसभा इलाके में एक युवक ने भाभी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद करने से रोकने पर किया हमला

विधानसभा इलाके में सड्ढू पेट्रोल पंप के पास एसबीआई बैंक के पास रहने वाला कामेश्वर बंजारे शाम को पत्नी से झगड़ा कर रहा था। कामेश्वर की भाभी संगीता बंजारे ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो उसने चाकू से हमला कर दिया। महिला बचने के इधर-उधर भागने लगी, तो आरोपी ने उसे दौड़ा-दौड़ा कर गले में कई वार किए। संगीता के बेटे ने पिता देवेंद्र दास बंजारे को घटना की सूचना दी। इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन संगीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बाइक पर नहीं बैठाया तो साथियों के साथ पीटा

न्यू राजेंद्र नगर उरला निवासी 27 वर्षीया धीरज कुमार साहू नवदुर्गा इस्पात कंपनी सरोरा में मजदूरी करता है। रात करीब 10.30 बजे वह घर के लिए निकला। इसी दौरान उसकी दोपहिया पर नशे में धुत सीतामढ़ी बिहार निवासी संजय महतो बैठ गया। धीरज ने उसे उतरने के लिए कहा। इस पर वह गाली-गलौच करने लगा। इसके साथ ही अपने साथियों संतोष महतो, राजीव कुमार, पप्पू कुमार और अन्य लोगों के साथ मिलकर धीरज की पिटाई कर दी। घायल धीरज को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

रक्षाबंधन से पहले भाई ने बहन का गला काटा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा के कुन्नी पुलिस चौकी इलाके में प्रार्थी स्मिथ मझवार ने 6 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कराई कि मृतका मुनेश्वरी अपने दोनों बच्चों के साथ खाना खाकर जमीन पर सोई हुई थी और उसी कमरे में जयप्रकाश पिता बिंद्रा राम मझवार लगभग 12.30 बजे खाट पर मोबाइल चला रहा था।मुनेश्वरी ने अपने भाई जयप्रकाश को मोबाइल चलाने से मना करते हुए मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों भाई बहन में लड़ाई हुआ, फिर मुनेश्वरी रात लगभग एक बजे सो गई। कुछ देर बाद जयप्रकाश ने गुस्से में आकर टांगी उठाकर बहन के गले और चेहरे में कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा