MURDER; राजधानी में डबल मर्डर! पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू गोदकर हत्या, झाड़ियों में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

रायपुर, राजधानी रायपुर में दो बड़ी वारदातों से सनसनी फैल गई है। पहली वारदात में पैसे देने से इंकार करने पर पिज्जा डिलीवरी बॉय की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, शहर के एक इलाके से झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है जहां, पिज्जा डिलीवरी के दौरान एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक हेमंत कोठारी पिज्जा डिलीवरी के लिए गया हुआ था। इस दौरान बदमाश पप्पू यादव ने उससे पैसे मांगे, लेकिन हेमंत ने उसे पैसे देने से इनकार किया। इसके बाद आरोपी पप्पू ने उससे मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया। घायल हेमंत को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

दूसरी घटना रायपुर के रिंगरोड नंबर-2 तेंदुआ गांव की है, जहां झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव पाया गया है। युवक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष अनुमानित है। पुलिस को हत्या कर शव फेंकने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। यह मामला अमानाका थाना क्षेत्र का है।

  • Related Posts

    FIRE; होटल में भीषण आग! 9 लोगों की मौत, मृतकों में मासूम बच्चा भी शामिल

    कोलकाता, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार तड़के सुबह एक होटल में लगी भीषण आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई. इस आग के कारण होटल में ठहरे हुए…

    ACCIDENT; बाइक-स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

    दुर्ग, छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार