कानून व्यवस्था

MURDER; 3 बच्चों की मां को 15 साल छोटे लड़के से हुआ प्यार, बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए खौफनाक प्लानिंग, पुलिस भी हैरान

बलौदाबाजार, छत्तीसगढ के बलौदाबाजार जिले में शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। प्रेमी महिला से 15 साल छोटा है। उसने बॉयफ्रेंड के साथ रहने के लिए अपने पति की हत्या की प्लानिंग रची और उसे उसे अंजाम दिया। हत्या करने के बाद आरोपी बॉयफ्रेंड किसी से लिफ्ट लेकर रायपुर आ गया। इसके बाद वह रायपुर से चेन्नई चला गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पत्नी की साजिश पर उसके प्रेमी ने पति के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 बार वार किया। दरअसल, आरोपी बिहार का रहने वाला है और वह चेन्नई में काम करता था। इस दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी मुलाकात एक महिला से हुई थी। महिला के 3 बच्चे हैं। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अमृत गिरी के रूप में हुई। वह बलौदाबाजार के वटगन गांव का रहने वाला था। अमृत अपने परिवार चंद्रिका गिरी, 2 बेटियों और एक बेटे के साथ रहता था। वह फल बेचकर अपना गुजारा करता था। 4 साल पहले चंद्रिका की मुलाकात बिहार के मुजफ्फरनगर के रहने वाले टुन्ना कुमार शर्मा से हुई। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी।

टुन्ना अपनी गर्लफ्रेंड चंद्रिका से 15 साल छोटा था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। इस दौरान दोनों के बीच मुलाकात भी होने लगी। चंद्रिका अपने बच्चों से टुन्ना को ‘अंकल’ कहकर मिलवाती थी। दोनों कई बार होटलों में भी मिले। धीरे-धीरे दोनों के बीच अफेयर हुआ। हालांकि पति के रहते वह अपने प्रेमी से नहीं मिल पा रही थी।

पति को अफेयर का हुआ शक

इसी बीच अमृत को अपनी पत्नी के अफेयर की जानकारी हो गई। जिस कारण से वह शराब के नशे में पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा और मारपीट होती। जिसके बाद चंद्रिका ने अपने पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग की। 24 अक्टूबर को हत्या के इरादे से टुन्ना बलौदाबाजार पहुंचा। जब अमृत अपने घर में सो रहा था तभी अमित ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।

घटना के अगले दिन सुबह चंद्रिका ने आसपास के लोगों को बताया कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर के सोफे पर अमृत का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उसके बाद उसके बाद पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पूरी कहानी बताई। फिलहाल दोनों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button