FLIGHT; माना एयरपोर्ट से 5 फ्लाइटें डायवर्ट, बिजली गिरने से DVOR फेल, यात्रियों ने किया हंगामा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के रनवे के डीवीओआर (डॉपलर वीएचएफ सर्वदिशात्मक रेंज) पर बिजली गिरने से 5 फ्लाइटों को भुवनेश्वर और नागपुर डायवर्ट किया गया। शाम 6.30 बजे अचानक तेज बारिश होने लगी। तेज गर्जना के साथ एटीसी टावर के पास ऑपरेशनल क्षेत्र में लगाए गए डीवीओआर में बिजली गिरी।

इससे डीवीओआर विस्फोट के साथ उड़ गया। यह उपकरण विमानों को दिशा बताने के साथ ही लैंडिग करने में मदद करता है। यह जानकारी मिलते ही एटीसी और एयरपोर्ट अथॉरिटी में हड़कंप मच गया। तत्काल संबंधित एयरपोर्ट और पायलट को सूचना दी गई। इसके बाद फ्लाइट दूस एयरपोर्ट में डायवर्ट करने को कहा गया। बताया जाता है कि सूचना मिलने तक फ्लाइटें उड़ चुकी थीं। इसे देखते हुए भुवनेश्वर और नागपुर एयरपोर्ट को घटनाक्रम का ब्योरा दिया गया।

रायपुर एयरपोर्ट के डॉयरेक्टर केके लहरे ने बताया कि डीवीओआर के उड़ने के कारण फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है। खराब उपकरण के सुधारने और दूसरा लगाने में 24 से 48 घंटे तक का समय लग सकता है। इसे देखते हुए रात के समय फ्लाइटों को उतारने में परेशानी परेशानी और सुरक्षा कारणों को देखते हुए संबंधित विमानन कंपनी और डीजीसीए को घटना की जानकारी दी गई है। रायपुर एयरपोर्ट पर बिजली गिरने से डीवीओआर फेल

नाइट लैंडिग के दौरान डीवीआर के खराब होने के कारण रनवे पर अंधेरा छा गया था। इसके चलते शाम को रायपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग बंद कर दी गई थी। वहीं उड़ान भर चुके फ्लाइटों को नजदीकी एयरपोर्ट में लैंड कराया गया। एयरपोर्ट के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि बिजली गिरने से डीवीओआर के फेल होने से अब रात के समय किसी भी फ्लाइट का संचालन नहीं हो पाएगा। सुबह इसे सुधारने के बाद ही शाम के समय विमानों की लैंडिग हो पाएगी।

जिन फ्लाइटों को डायवर्ट किया गया है वह रात के समय नहीं लौटेंगी। बता दें कि जब तक लैंडिंग के लिए ज़रूरी उपकरण नहीं बन जाते, तब तक रायपुर एयरपोर्ट पर पायलट विजुअल यानी एयरपोर्ट की नाइट लैंडिंग लाइट्स के सहारे ही उतर पाएंगे। यही वजह है कि उपकरण बंद रहने तक फ्लाइट का माना रायपुर में लैंड होना मुश्किल माना जा रहा है। हालांकि इस उपकरण के खराब होने के बाद भी विमानों का टेकऑफ यानी उड़ना प्रभावित नहीं होगा।

फ्लाइट के डायवर्ट होने से हंगामा

शाम की फ्लाइट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और पुणे जाने वाले यात्री और उक्त शहरों से आने वाले परिजन एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में बैठे हुए थे। अचानक बिजली गिरने और फ्लाइट के डायवर्ट होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। उक्त फ्लाइटों के नहीं आने और रायपुर से किसी भी विमान के उड़ान नहीं भरने की सूचना मिलते ही आक्रोशित हो गए। इस दौरान सभी ने एयरपोर्ट प्रबंधन और विमानन कंपनी पर जमकर भड़ास निकाली।

  • Related Posts

    RAILWAY; चक्रधरपुर मंडल में पाँचवीं लाइन का उन्नयन, कई गाड़ियों का परिचालन प्रभावित

    बिलासपुर / रायपुर,   रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं समयबद्ध रेल सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अधोसंरचना विकास के कार्य व्यापक स्तर पर…

    RAILWAY; रेलवे भर्ती बोर्ड लेवल-1 सीबीटी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए मंडल से चलने वाली 3 जोड़ी एक्सप्रेस/पैसेंजर गाड़ियों में अतिरिक्त कोचों का प्रावधान आज से

    रायपुर /बिलासपुर, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के बेहतर आवागमन तथा उनकी यात्रा को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार