नईदिल्ली, साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज 12 अगस्त को लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण चंद्रमा की राशि कर्क में लगने जा रहा है. कर्क में सूर्य के साथ चंद्रमा, देव गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजकुमार बुध की मौजूदगी से चतुर्ग्रही योग बना है. इसके अलावा गजकेसरी समेत 3 शुभ योग और बने हुए हैं. यह सूर्य ग्रहण सावन आमवस्या के अवसर पर लग रहा है, जिसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है.
आज का सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा. यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा. जहां पर पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर अंधेरा छा जाएगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा. जल की राशि कर्क में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण जल की राशि कर्क, वृश्चिक और मीन वालों को भावनात्मक रूप से परेशान करने वाला हो सकता है. इन लोगों के मन में भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिल सकता है. ऐसे में ये लोग आज सूर्य ग्रहण और उसके बाद 15 दिनों तक सावधान रहें. सूर्य ग्रहण का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके आप आज का राशिफल देख सकते हैं.
सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ समय से 12 घंटे पूर्व शुरू ही हो जाता है. सूतक काल में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य पूर्णतया वर्जित रहते हैं. हालांकि आज के सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है, इस वजह से आप सामान्य दिनों की तरह अपने कामकाज कर सकते हैं. यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में लगेगा, जिससे वहां पर अंधेरा छा जाएगा. सूर्य
18 साल बाद सावन में बना सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का संयोग
18 साल बाद सावन माह में ग्रहण का दुर्लभ संयोग बना है. इस बार 12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है, जबकि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा. ऐसा ही संयोग साल 2008 के सावन माह में बना था. तब 1 अगस्त को सूर्य ग्रहण श्रावण अमावस्या पर लगा था और 17 अगस्त को चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा पर लगा था.







