ECLIPSE; आज 4 घंटे 24 मिनट का होगा सूर्य ग्रहण, छा जाएगा अंधेरा, कहां-कहां दिखाई देगा?

नईदिल्ली, साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण आज 12 अगस्त को लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण चंद्रमा की राशि कर्क में लगने जा रहा है. कर्क में सूर्य के साथ चंद्रमा, देव गुरु बृहस्पति और ग्रहों के राजकुमार बुध की मौजूदगी से चतुर्ग्रही योग बना है. इसके अलावा गजकेसरी समेत 3 शुभ योग और बने हुए हैं. यह सूर्य ग्रहण सावन आमवस्या के अवसर पर लग रहा है, जिसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण अमावस्या तिथि और चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है.

आज का सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार रात 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा. यह सूर्य ग्रहण 4 घंटे 24 मिनट तक रहेगा. जहां पर पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, वहां पर अंधेरा छा जाएगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, लेकिन इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा. जल की राशि कर्क में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण जल की राशि कर्क, वृश्चिक और मीन वालों को भावनात्मक रूप से परेशान करने वाला हो सकता है. इन लोगों के मन में भावनात्मक उथल-पुथल देखने को मिल सकता है. ऐसे में ये लोग आज सूर्य ग्रहण और उसके बाद 15 दिनों तक सावधान रहें.  सूर्य ग्रहण का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, इसके आप आज का राशिफल देख सकते हैं.

सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रारंभ समय से 12 घंटे पूर्व शुरू ही हो जाता है. सूतक काल में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य पूर्णतया वर्जित रहते हैं. हालांकि आज के सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है, इस व​ज​​ह से आप सामान्य दिनों की तर​ह अपने कामकाज कर सकते हैं. यह सूर्य ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में लगेगा, जिससे वहां पर अंधेरा छा जाएगा. सूर्य 

18 साल बाद सावन में बना सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का संयोग

18 साल बाद सावन माह में ग्रहण का दुर्लभ संयोग बना है. इस बार 12 अगस्त को सावन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है, जबकि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर आं​​शिक चंद्र ग्रहण लगेगा. ऐसा ही संयोग साल 2008 के सावन माह में बना था. तब 1 अगस्त को सूर्य ग्रहण श्रावण अमावस्या पर लगा था और 17 अगस्त को चंद्र ग्रहण श्रावण पूर्णिमा पर लगा था.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FLOOD; भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

    *प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज करने और संवेदनशील इलाकों की लगातार निगरानी के दिए निर्देश रायपुर, बस्तर संभाग में लगातार हो रही भारी बारिश और कई क्षेत्रों…

    HOLIDAY; भारी बारिश के मद्देनजर शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

    0 प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 26 सितंबर को रहेगा अवकाश रायपुर, प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा