ED ने चीफ सेक्रेटरी को लिखा- पूछताछ में नहीं आ रहे अफसर; शराब घोटाले का है मामला

रायपुर, प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी को ED ने खत भेजा है। बंद लिफाफे में सरकार को भेजे गया ये पत्र चर्चा में है। पिछले दिनों आबकारी विभाग, कुछ IAS अफसर और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा भी पड़ा था। सारा का सारा मामला शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। ED के भेजे गए खत में इस बात का खुलासा हुआ है कि प्रदेश के अफसर ED के बुलाने पर पूछताछ में नहीं शामिल हो रहे।

चीफ सेक्रेटरी को ED की ओर से ये खत ED के असिस्टेंट डायरेक्टर टी मीणा ने भेजा है। खत में लिखा गया है कि हम प्रदेश में मनी लॉन्ड्रिंग शराब घोटाले की जांच कर रहे हैं। प्रदेश के एक IAS अफसर का भी नाम चिट्‌ठी में है। शराब बेचने वाली सरकारी एजेंसी के MD एपी त्रिपाठी का भी जिक्र है। लिखा गया है कि समंस भेजने के बाद भी ये अधिकारी पूछताछ के लिए नहीं आ रहे हैं। ED की ओर से मुख्य सचिव को जांच में सहयोग करने के आग्रह के साथ ये बात भी लिखी गई है कि संबंधित अधिकारियों को पूछताछ के लिए भेजें।

पिछले महीने पड़ा था छापा
पिछले महीने ED ने शराब कारोबारी बलदेव सिंह भाटिया, भिलाई के होटल संचालक विनोद सिंह, रायपुर के महापौर एजाज ढेबर, उनके भाई अनवर ढेबर, दुर्ग जिला मुख्यालय की बात करें तो नेहरू नगर निवासी एन उदय राव, शराब कारोबारी पप्पू बंसल खुर्सीपार, अतुल सिंह स्मृति नगर, संजीव फतेपुरिया नेहरू नगर, आबकारी अफसर एपी त्रिपाठी के ठिकानों की जांच की थी। इस जांच में ED को कुछ ठोस सबूत मिले है। हालांकि अब तक शराब घोटले को लेकर ED की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है।

इधर त्रिपाठी भेजे गए छुट्‌टी पर
शराब के कारोबार में मनी लॉन्ड्रिग और जिस घाेटाले की जांच ED कर रही है वो अफसर एपी त्रिपाठी के आस-पास घूम रही है। खबर है कि त्रिपाठी को छुट्‌टी पर भेजा गया है। उनकी जगह राकेश कुमार मंडावी (अपर आयुक्त आबकारी) को विभाग का जिम्मा दिया गया है। आबकारी निगम के MD एपी त्रिपाठी समेत रायपुर-बिलासपुर के बड़े ठेकेदारों, डिस्टलरी के प्रबंधकों के कार्यालय एवं दफ्तरों में छापेमारी और पूछताछ कर चुकी है। तब मिले इनपुट पर सरकारी शराब दुकानों के सुपरवाइजर और सेल्समैन से लगातार पूछताछ की गई थी। त्रिपाठी स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के MD हैं।

  • Related Posts

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    बिलासपुर, बिलासपुर हाईकोर्ट ने आज लंबे समय से आबकारी घोटाले मामले में जेल में बंद पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा रायपुर महापौर रहे एजाज ढेबर के भाई और कारोबारी अनवर…

    SC; ‘मुआवजे में देरी पर एम्प्लॉयर को जेब से भरना होगा पैसा’ सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत पेनल्टी की रकम एम्प्लॉयर को खुद चुकानी पड़ेगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस से कवर हो। कोर्ट…

    You Missed

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    DMF; डीएमएफ फंड खर्च पर बवाल, जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना कार्य स्वीकृति पर सांसद-विधायक भड़के, रुपकुमारी ने अफसरों से पूछा- किसकी मंजूरी से हुए काम

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    BJP; राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उडीसा में मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को बनाया उम्मीदवार, तीसरी सीट पर रोचक मुकाबले के आसार

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    CRICKET;आकिब नबी को भारतीय टेस्‍ट टीम में शामिल करने की मांग तेज, BCCI ने दे दिया स्‍पष्‍ट जवाब

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    BJP; भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए लक्ष्मी वर्मा को बनाया उम्मीदवार, ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    LIQUOR SCAM; पूर्व IAS अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर समेत 5 को हाईकोर्ट से मिली जमानत

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई

    PSC; नियमों के तहत हुआ चयन,अभ्यर्थी चयन पर विवाद को लेकर पीएससी की सफाई