ED ने दुर्ग SP से की शिकायत; CM के OSD के घर कार्रवाई के दौरान भीड़ ने की थी गाड़ी में तोड़-फोड़

दुर्ग, छत्तीसगढ़ के भिलाई में अफसरों से बदसलूकी और गाड़ियों में तोड़फोड़ को लेकर ED (प्रवर्तन निदेशालय) की ओर से दुर्ग एसपी से शिकायत की गई है। इसे लेकर ED की ओर से एक ईमेल भेजा गया है। इसमें अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में ED की ओर से एक-दो दिन में हार्ड कॉपी भी सौंपी जा सकती है।

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने बुधवार तड़के भिलाई में मुख्यमंत्री के ओएसडी मनीष बंछोर और आशीष वर्मा सहित करीबी विजय भाटिया के घर छापेमारी की थी। खबर लगते ही समर्थकों का जमावड़ा लग गया। ढोल ताशे और आतिशबाजी कर विरोध किया। मनीष बंछोर, उनकी पत्नी और मां ने खुद बंगले के बाहर आकर लोगों को कार्रवाई का विरोध नहीं करने की बात कही, लेकिन समर्थक नहीं माने और वहीं डटे रहे।

पत्थर और डंडों से कार में तोड़फोड़ का आरोप
आरोप है कि ईडी की टीम बुधवार शाम 6 बजे जब आशीष वर्मा के घर से कार्रवाई करके जाने लगी तो उनकी एक कार पर समर्थकों ने पथराव कर दिया। पत्थर और डंडों से कार को मारा। इससे कार का शीशा टूट गया। हालांकि ईडी के अधिकारी वहां से सीधे निकल गए। यह भी आरोप है कि ओएसडी मनीष बंछोर के बंगले में समर्थकों ने मुख्य गेट में चढ़ने की कोशिश की। इस पर सीआईएसएफ के जवान ने उन्हें धक्का दे दिया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा