ED; पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई भूपेंद्र चंद्राकर के घर ईडी की दबिश,भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले पर कार्रवाई

रायपुर, छतीसागढ के धमतरी जिले के कुरुद में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले के जांच के सिलसिले में भूपेंद्र चंद्राकर के घर दबिश दी. अल सुबह कुरुद में भूपेंद्र चंद्राकर के घर पहुंची ईडी की टीम बीते सात घंटों से अपनी पड़ताल जारी रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि टीम के सदस्य दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ-साथ उसके संबंध में पूछताछ भी कर रहे हैं.

भूपेंद्र चंद्राकर के घर ईडी की दबिश की खबर पूरे जिले में आग की तरह फैल गई. लोगों में चर्चा होने लगी. इस बीच स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी मौके पर तैनात कर दिया गया है. बहरहाल, ईडी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. लेकिन सारे संकेत इशारा कर रहे हैं कि यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना जमीन घोटाले की जांच के सिलसिले में की जा रही है.

जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर भी छापा

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित भारतमाला परियोजना घोटाला मामले में ईडी ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के ठिकानों पर भी छापा मार कार्रवाई की है. अभनपुर स्थित घर और ऑफिस में सुबह-सुबह ईडी ने रेड डाली है. पूरे मामले में 13 अफसरों की टीम कार्रवाई कर रही है. ईडी की टीम दस्‍तावेजाें और डिजिटल साक्ष्‍य खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि जमीन मुआवजा घोटाले में बड़े खुलासे हो सकते हैं.

कृषि भूमि को गैर-कृषि भूमि में बदलकर मुआवजा बढाया

पूरे घोटाला मामले की जांच में ईडी ने पाया कि कृषि भूमि को बैकडेट में गैर-कृषि भूमि में बदलकर उसका मुआवजा कई गुना तक बढ़ा दिया गया. मुआवजे को बढ़ाकर दिखाने का पूरा खेल राजस्‍व विभाग के अधिकारियों ने जमीन दलालों के साथ मिलकर खेला था. इस घोटाले में एम ही खसरे की जमीन को कागजों में छोटे-छोटे टूकड़ो में बांटकर अलग-अलग लोगों को मुआवजा दिलाया गया.

मामले में 10 लोगों के खिलाफ चार्जशीट हुई पेश

इस मामले में ईडी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पूर्व में रायपुर और महासमुंद में छापेमारी की और करोड़ों की संपत्त‍ियाें को जब्त किया. इसके साथ ही टीम ने करीब 40 लाख रुपये से अधिक का कैश भी बरामद किया. मामले में तत्कालीन सब-डिविजनल ऑफिसर (एसडीओ) नि‍र्भय साहू और अन्‍य अधिकारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा ईओडब्ल्‍यू ने 10 लोगों के खिलाफ पहली चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी है. इसमें सरकारी अधिकारी और जमीन दलाल ने नाम श‍ामिल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LOK BHAWAN;अब राज्यपाल ने कारखानों में दुर्घटना रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश

    रायपुर, प्रदेश में लगातार औद्योगिक दुर्घटनाओं से चिंतित राज्यपाल रमेन डेका ने कारखानों में होने वाली औद्योगिक दुर्घटनाओं को रोकने और श्रमिकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता से सुनिश्चित करने के…

    SCHOOL;सीएस की चेतावनी- निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    0 सीबीएसई मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में केवल एनसीईआरटी की किताबें ही मान्य रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियो को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…