EDUCATION; नव प्रवेशित छात्रों से कुलपति बोले-कृषि में नये-नये आयाम साकार

रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कृषि महाविद्यालय रायपुर, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर और खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने संबोधन में कहा कि जब लक्ष्य बनाकर दृढ़ संकल्प लेकर कार्य किया जाता है तब सफलता अवश्य मिलती है। उन्होने बताया कि विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि में नये-नये आयाम साकार हुए हैं, जिसका लाभ किसानों बुद्धिजीवियों और जनमानस तक पहुंचा है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे उपस्थित थे।
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेशित विद्यार्थियों को उन्मुखीकरण कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के प्रशासनिक, शैक्षणिक, सांस्कृति एवं खेल-कूद अधिकारियों ने विश्वविद्यालय में संचालित गतिविधियों एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय एम.आई.एस. प्रभारी डॉ. आर.आर. सक्सेना ने विद्यार्थियों को ऑनलाईन शैक्षणिक शुल्क जमा करने, रशीद निकालने, परीक्षा प्रवेश पत्र निकालने की प्रक्रिया के बारे में बताया।

नेहरू पुस्तकालय के पुस्तकालाध्यक्ष डॉ. माधव पण्डेय ने पुस्तकालय में निहित सुविधाओं एवं ई. पाठशाला एप के माध्यम से अध्ययन करने के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु पुस्तकालय प्रातः 10ः00 बजे से रात्रि 8ः00 बजे तक खुला रहता है। कृषि महाविद्यालय के शैक्षणिक प्रभारी डॉ. आर.पी. कुजुर ने विद्यार्थियों को कृषि महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन वैज्ञानिक डॉ. राम मोहन सावू ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    SCHOOL; आरटीई की रिक्त सीटों का प्रकटीकरण 21 जुलाई तक, निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरा व अंतिम चरण 22 जुलाई से

    रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए निजी विद्यालयों में कक्षा…

    IIM;आईआईएम में शैक्षणिक सत्र 2026 का शुभारंभ; एमबीए और पीएचडी के नए बैचों के लिए तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरु

    रायपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर (आईआईएम रायपुर) ने अपने प्रतिष्ठित एमबीए बैच 2026–28 और पीएचडी बैच 2026 के स्वागत हेतु तीन दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया है। इस…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’