ELECTION;अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा की उम्मीदवारी तय,औपचारिक ऐलान शेष

 नई दिल्ली, एजेंसी, उत्तर प्रदेश की अमेठी और रायबरेली सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर फैसला कर लिया गया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति चाहती है कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका वाड्रा को मैदान में उतारा जाए। इसके साथ ही आखिरी फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ दिया गया है।

माना जा रहा है कि पार्टी किसी भी वक्त औपचारिक एलान कर सकती है। बता दें, अमेठी से भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं, जबकि रायबरेली में भाजपा ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और कांग्रेस के दांव का इंतजार किया जा रहा है। चर्चा है कि भाजपा यहां से वरुण गांधी, कुमार विश्वास या नुपूर शर्मा को टिकट दे सकती है।

कांग्रेस किसी भी वक्त कर सकती है बड़ा ऐलान

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को अपनी बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से राहुल गांधी को अमेठी से और प्रियंका वाड्रा को रायबरेली से मैदान में उतारने का आग्रह किया। अंतिम निर्णय खरगे द्वारा लिया जाएगा, क्योंकि सीईसी सदस्यों ने यह निर्णय पार्टी अध्यक्ष पर छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस किसी भी वक्त इन दो सीटों के लिए प्रत्याशियों का एलान कर सकती है।

सपा नहीं उतारेगी उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा का चुनावी गठबंधन है। ऐसे में इन दोनों सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। इसका फायदा कांग्रेस को मिल सकता है। राहुल गांधी को अमेठी से टिकट मिलता है तो कांग्रेस भाजपा के इस दावे का जवाब दे पाएगी कि राहुल अमेठी से भाग रहे हैं। वहीं रायबरेली से प्रियंका को टिकट देने का मतलब है कि कांग्रेस के लिए सोनिया गांधी की इस सीट को बचाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं होगा।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    POLITICS;देश में अघोषित आपातकाल, भाजपा की राजनीति विभाजनकारी, कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल का भाजपा पर हमला

    रायपुर, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल आज राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’