ELECTION;महासमुंद सीट पर भाजपा की बादशाहत कायम, रूपकुमारी ने कांग्रेस के ताम्रध्वज को हराया

महासमुंद, छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने लगातार चौथी बार अपनी बादशाहत कायम रखी। 2009 से इस सीट पर भाजपा का परचम लहरा रहा है। भाजपा प्रत्याशी बसना की पूर्व विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी ने चुनाव में 7,03,659 मत पाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी व राज्य के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को 1,45,456 मतों के अंतर से पराजित किया।

मतगणना स्थल कृषि उपज मंडी परिसर में कलेक्टर प्रभात मलिक ने उन्हें विजयी प्रमाण-पत्र सौंपा। लोकसभा चुनाव की मतगणना देर शाम छह बजे पूरी हुई। सुबह आठ बजे से महासमुंद लोकसभा सीट अंतर्गत महासमुंद जिले की चार विधानसभा सीट की गणना पिटियाझर कृषि उपज मंडी परिसर में शुरू हुई।

वहीं धमतरी जिले के धमतरी व कुरुद विधानसभा की गणना धमतरी व गरियाबंद जिले के राजिम व बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की गणना गरियाबंद में हुई। पूरी मतगणना के दौरान भले ही रूपकुमारी कहीं से पिछड़ती तो कहीं से आगे होती रहीं, लेकिन हर बार आठों विधानसभा के एकजाई आंकड़ों में सिर्फ एक बार 16 मतों से पिछड़ीं, जबकि हर बार उनकी बढ़त निकटतम प्रतिद्वंद्वी से बनी रही।

दोपहर एक बजे के बाद भाजपा प्रत्याशी ने अभेद बढ़त बनानी शुरू की। शाम छह बजे फाइनल राउंड में मिले मतों में भाजपा की रूपकुमारी चौधरी को 7,03,659 (2,368 डाक मतपत्र सहित) मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को 5,58,203 (1,439 डाक मतपत्र सहित) मत मिले।

मतगणना पश्चात शाम साढ़े साथ बजे जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर प्रभात मलिक ने भाजपा की नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी को जीत का प्रमाण-पत्र दिया। महासमुंद लोस क्षेत्र के लिए दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनमें महासमुंद जिले के सरायपाली, बसना, खल्लारी, महासमुंद, गरियाबंद जिले के राजिम, बिंद्रानवागढ़ और धमतरी जिले का कुरुद और धमतरी विधानसभा सीट शामिल है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व