ELECTION; कवर्धा और कसडोल में अब 20 चक्र में होगी मतगणना

*कवर्धा सहित 6 विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम द्वारा मतों की गणना हेतु कुल टेबल की संख्या हुई 21 ,सात अतिरिक्त टेबल अनुमोदित

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत 90 विधानसभा क्षेत्रों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आगामी 3 दिसम्बर को मतगणना होगी। इसके लिए सभी 33 जिला मुख्यालयों में तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ईवीएम के माध्यम  से मतों की गणना के लिए पूर्व में अनुमोदित 14-14 टेबल में  7-7 अतिरिक्त टेबल लगाए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अतिरिक्त टेबल संख्या के अनुमोदन उपरांत इन विधानसभा क्षेत्रों में ईवीएम द्वारा मतों की गणना हेतु अनुमोदित टेबल की संख्या 14  के स्थान पर 21 हो गई है। अब कवर्धा और कसडोल में 20 चक्र,  पंडरिया में 19, सारंगढ़ में 17, बिलाइगढ़ में 18, भरतपुर सोनहत में 15 चक्रों में ईवीएम द्वारा मतगणना की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना कंगाले ने सभी राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों से  अपील किया है कि संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित अतिरिक्त टेबल हेतु अतिरिक्त गणना अभिकर्ता आज ही नियुक्त करें।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व