ELECTION; एक आम किसान ने कांग्रेस के कद्दावर मंत्री को पछाड़ा, जीत को लेकर ईश्वर साहू ने कहा- यह बुराई पर अच्छाई की जीत

रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम सबके सामने आ चुका है. जिसमें भाजपा ने कांग्रेस को पटखनी देते हुए दोबारा सत्ता वापसी का रास्ता बना लिया है. इस चुनाव में मंत्रियों का परफॉर्मेंस बेहद खराब रहा. प्रदेश के 13 में से 9 मंत्रियों को शिकस्त मिली है. इसके अलावा भी कई बड़े चेहरों को भी हार का मुंह देखना पड़ा है. इन सबके बीच एक सीट ऐसी भी थी जिसके परिणाम अप्रत्याशित थे. वो सीट है बेमेतरा जिले की साजा सीट.

यह सीट बिरनपुर घटना के बाद से काफी चर्चा में थी. यहां से बीजेपी के ईश्वर साहू ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और प्रदेश के शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे को मात दे दी. ये वही ईश्वर साहू ने हैं जिनके बेटे भुवनेश्वर साहू की बिरनपुर में हुई सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थई. जीत के बाद बिरनपुर निवासी ईश्वर साहू ने लल्लूराम डॉट कॉम के साथ बातचीत में कहा कि ये बुराई पर अच्छाई की जीत है. इसके लिए उन्होंने बिरनपुर और साजा की जनता का आभार जताया. बता दें कि ईश्वर साहू ने रविंद्र चौबे को करीब 7 हजार वोटों से हराया है.

इस हार की वजह बिरनपुर में हुई हिंसा को माना जा रहा है. ये कहा जा सकता है कि इस घटना के प्रति लोगों की साहनुभूति ही वोटों में तब्दील हुई है. जिसके चलते ईश्वर साहू को जीत मिली. हालांकि बीजेपी ने भी अपने प्रचार के दौरान बिरनपुर हिंसा को खूब भुनाया. कहीं ना कहीं इसी का फायदा भाजपा को मिला है.

क्या थी बिरनपुर की घटना ?

राजधानी रायपुर से लगभग 110 किलोमीटर दूर बिरनपुर गांव में कथित तौर पर स्कूली बच्चों के बीच झगड़े के बाद हिंसा भड़क गई थी. इस झड़प में एक स्थानीय युवक भुनेश्वर साहू (22) की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. गांव में स्थिति तब और तनावपूर्ण हो गई जब पुलिसकर्मियों ने गांव से कुछ किलोमीटर दूर दो शव बरामद किए. अधिकारियों ने बताया कि शव पर चोट के निशान मिले हैं तथा दोनों बिरनपुर गांव के ही निवासी थे.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा