ELECTION; कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती का चुनाव लड़ने से इनकार, सूरत और इंदौर के बाद कांग्रेस को तीसरा झटका

पुरी, सूरत और इंदौर लोकसभा सीट के बाद अब ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी सुचारिता मोहंती ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि, मैंने पार्टी को टिकट वापस कर दिया है, क्योंकि पार्टी मुझे फंड देने में सक्षम नहीं थी। Sucharita Mohanty ने कहा कि कांग्रेस के कुछ कमजोर उम्मीदवारों को टिकट मिल गया है। ऐसे में मैं चुनाव नहीं लड़ सकती हूं। गौरतलब है कि पुरी लोकसभा सीट से भाजपा ने संबित पात्रा को एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया है। इस सीट से संबित पात्रा बीते लोकसभा चुनाव में हार गए थे।

पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं भाजपा व बीजद

Sucharita Mohanty ने टिकट वापस करते हुए कहा कि भाजपा और बीजद जैसे राजनीतिक दल पैसे के पहाड़ पर बैठे हैं। ऐसे में मेरे लिए चुनाव लड़ पाना काफी मुश्किल था। चुनाव प्रचार में हर स्थान पर धन का अश्लील प्रदर्शन हो रहा है। मैं ऐसी प्रतिस्पर्धा नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि मैं अपने दम पर इतना फंड नहीं जुटा सकती थी।

Sucharita Mohanty ने कहा कि फंड की कमी के बारे में मैंने कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल को भी जानकारी दी थी, लेकिन पार्टी ने मुझे फंड देने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि इससे पहले सूरत और इंदौर लोकसभा सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी ने ऐन वक्त पर चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने तो कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर ली। इंदौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस पार्टी मुकाबले से ही बाहर हो गई है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; राज्य में वन अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन, 50 हजार वनवासी परिवार कानूनी हक से वंचित, राष्ट्रपति को नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लिखा पत्र

    0 राज्य के 1.58 लाख हेक्टेयर जलक्षेत्र पर आदिवासियों के बजाय ठेकेदारों का कब्जा रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने राज्य में अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत…

    RESIGN; 56 गांवों के सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, धरने पर बैठे, चक्काजाम का ऐलान

    जगदलपुर, बस्तर के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक की 56 ग्राम पंचायतों के सरपंच अब सड़कों पर उतर आए हैं. पंचायतों में फंड की कमी, महीनों से मानदेय नहीं मिलने…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…