Election; तीसरे चरण के चुनाव में छत्‍तीसगढ़ की सात सीटों पर 19 प्रत्‍याशियों ने नाम लिए वापस

 रायपुर,  छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची अब स्पष्ट हो गई है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन 22 अप्रैल को कुल 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। तीसरे चरण के कुल प्रत्याशियों में 142 पुरुष व 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान सात मई को आयोजित होगा।

 हाईप्रोफाइल सीट रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल बनाम विकास उपाध्याय, दुर्ग से विजय बघेल बनाम राजेंद्र साहू, कोरबा से सरोज पांडेय बनाम ज्योत्सना महंत के बीच रोचक मुकाबला होगा। तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्वाचन कार्यालय ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है।

राज्य के 15,701 मतदान केंद्रों में तीसरे चरण का चुनाव होगा। इसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिन्हित हैं। दूसरे चरण के चुनाव में 10 जिलों के लिए आरक्षित 2,779 वाहनों में से 1,991 वाहनों में जीपीएस डिवाइस स्थापित किया गया है।

चुनाव में इनके भाग्य का होगा निर्णय

सीटभाजपाकांग्रेस
रायपुरबृजमोहन अग्रवालविकास उपाध्याय
दुर्गविजय बघेलराजेंद्र साहू
बिलासपुरतोखन साहूदेवेंद्र यादव
कोरबासरोज पांडेयज्योत्सना महंत
रायगढ़राधेश्याम राठियामेनका देवी सिंह
जांजगीरकमलेश जांगड़ेशिव कुमार डहरिया
सरगुजाचिंतामणि महाराजशशि सिंह
  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    STUDENT; ‘युवाओं को रोजगार नहीं, रील का नशा दिया जा रहा…’,प्रयागराज में राहुल गांधी का सरकार पर वार

    लखनऊ, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हुए. इस दौरान उन्‍होंने युवाओं की पढ़ाई, रोजगार…

    POLITICS;आप सांसद संजय सिंह का आरोप,पेसा कानून का छत्तीसगढ़ में उड़ाया जा रहा मजाक,आदिवासी समाज गुस्से में

    रायपुर, छत्तीसगढ़ पहुंचते ही आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों का हक मारा जा…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र