Election Commission; छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त, दी गयी भावभीनी विदाई

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त ठाकुर राम सिंह सेवामुक्त हो गये हैं। आज इसी के मद्देनज़र राज्य निर्वाचन आयोग में विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी। आयोग के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से आहूत इस समारोह को संबोधित करते हुए सचिव कैसर अब्दुल हक़ ने कहा कि बतौर आयोग के सचिव के अल्प कार्यकाल में भी उन्हें श्री सिंह से बहुत कुछ सीखने मिला। कार्य के प्रति समर्पण, ज़िम्मेदारी लेकर काम पूरा करना और समय की पाबंदी श्री सिंह के व्यक्तित्व की ऐसी ख़ासियत है जो उनके शांत, सौम्य व्यक्तित्व में चार चाँद लगा देती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर आयोग के सभी अधिकारी कर्मचारी इन गुरों को अपना लेंगे तो उन्हें सफलता पाने में कोई दिक़्क़त नहीं आएगी। श्री सिंह अपने प्रशासनिक कार्यकाल में हमेशा सही और कड़े फ़ैसले लेते रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग में भी हमेशा चुनाव जैसे महत्वपूर्ण कार्य को अपने अनुभव से आसानी से संपादित करते रहे हैं। उन्होंने अंत में कहा कि सेवामुक्त होकर श्री सिंह स्वस्थ, खुशहाल और दीर्घायु रहें यही प्रार्थना है।

 उप सचिव दीपक अग्रवाल ने कहा कि ना केवल राज्य निर्वाचन आयोग बल्कि दो ज़िला बिलासपुर और रायपुर में जब श्री सिंह कलेक्टर के तौर पर पदस्थ रहे तब उनके साथ काम करने का मौका मिला और हमेशा से उनके साथ काम करना सहज रहा क्योंकि वे डटकर और पूरी मेहनत झोंक कर काम करते रहे। वे हमेशा से सरल और सुलझे हुये रहे और अपने अधीनस्थों को भी पूरी ज़िम्मेवारी से काम करने का अवसर देते रहे।

 इस मौक़े पर उप सचिव श्रीमती अंकिता गर्ग ने खुले कंठ से श्री सिंह की तारीफ़ की। उनका अपने अधीनस्थों के प्रशासनिक और व्यक्तिगत जीवन में आने वाली दिक़्क़तों में हर संभव सही सलाह और सपोर्ट करने की ख़ासियत को सबके साथ साझा किया। विदाई बेला में अवर सचिव द्वय आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्री सिंह के कार्यकाल के दौरान उनके साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन अनुभवों को काफ़ी सुखद और यादगार बताया।  

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HB; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समय-सीमा और भुगतान पर गृह निर्माण मण्डल की बड़ी पहल, ठेकेदार मंडल की विकास यात्रा के अभिन्न सहयोगी

    0 मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव एवं आयुक्त अवनीश कुमार शरण ने निर्माण ठेकेदारों के साथ की समीक्षा बैठक रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा निर्माण कार्यों…

    ELECTRICITY; स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलने का दावा, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन भी

    रायपुर, स्मार्ट बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की रीयल टाइम जानकारी तथा बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है।…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’