Election Result ;मंत्री मो. अकबर 8 हजार से अधिक वोटों से पीछे, भाजपा के विजय शर्मा पड़ रहे भारी

दुर्ग, कवर्धा विधानसभा सीट से कांग्रेस के कद्दावर मंत्री मोहम्मद अकबर और भाजपा के विजय शर्मा के बीच कड़ी मुकाबला देखने को मिल रही है। चौथे राउंड तक विजय शर्मा को 27 हजार से अधिक वोट मिले हैं। वहीं मंत्री अकबर को 19 हजार वोट ही मिले है। भाजपा के विजय शर्मा 8 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटों में शामिल कवर्धा के परिणाम को लेकर इस बार काफी दिलचस्पी बनी हुई है। इस विधानसभा सीट के परिणाम को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हो रही है। यहां से प्रदेश के वनमंत्री मोहम्मद अकबर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं भाजपा ने विजय शर्मा को प्रत्याशी बनाया है। दोनों के बीच सियासी मैदान में कड़ा मुकाबला है।

2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से ही कवर्धा में सांप्रदायिक तनाव का सिलसिला बढ़ता चला गया। अक्टूबर 2021 में धार्मिक झंडा फहराने को लेकर फैले सांप्रदायिक तनाव के बाद हिंसक घटनाओं को देखते हुए कर्फ़्यू लगाना पड़ा और ज़िले में इंटरनेट की सेवाएं बंद करनी पड़ी और ज़िले की सीमाओं को भी सील करना पड़ा। उसके बाद हिंदू संगठनों ने बड़ा आयोजन किया और 120 फीट ऊंचा भगवा झंडा फहराया। कवर्धा में फैले सांप्रदायिक तनाव के मामले में सरकार ने कई भाजपा नेताओं को जेल भेजा था। अब उन्हीं में से एक, भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। विजय शर्मा ज़िला पंचायत के सदस्य रह चुके हैं।

2018 में सर्वाधिक अंतर से जीते थे अकबर

पिछले चुनाव में कवर्धा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के मोहम्मद अकबर ने राज्य में सर्वाधिक अंतर से चुनाव जीत कर रिकार्ड बनाया था। कांग्रेस के मोहम्मद अक़बर को 1,36,320 वोट मिले थे, जबकि भाजपा उम्मीदवार अशोक साहू को 77,036 वोटों से संतोष करना पड़ा था। 59,284 वोटों के अंतर से चुनाव जीतने वाले मोहम्मद अक़बर को भूपेश बघेल की सरकार में वन, पर्यावरण, परिवहन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति व आवास मंत्री और सरकार का प्रवक्ता भी बनाया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को,नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के खिलाफ लाया जाएगा निंदा प्रस्ताव

    रायपुर, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लोकसभा से पारित नहीं हो पाने पर 30 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र होने जा रहा है. सत्र के दौरान अधिनियम के…

    CAG;राज्य के विभिन्न विभागों में 8585.80 करोड़ का राजस्व बकाया,वस्तु एवं सेवा कर में भारी झोल,एक ही चालान के लिए एक से अधिक ई-वे बिल बनाए गए

    0 सीएजी रिपोर्ट में राजस्व प्रबंधन सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत; जीएसटी प्रणाली में सुधार की व्यापक संभावनाएं उजागर रायपुर, भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (Comptroller and Auditor…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…