Election Results; मध्य प्रदेश में 161 सीटों पर भाजपा आगे, शिवराज, सिंधिया और वीडी शर्मा ने मनाया जश्न

भोपाल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए मतगणना में 161 से ज्यादा सीटों पर भाजपा लगातार बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस 66 से ज्यादा सीटों पर आगे है। विधानसभा चुनाव में सबकी निगाहें अब बड़े प्रत्याशियों प्रह्लाद सिंह पटेल, शिवराज सिंह चौहान, कमल नाथ, नरेंद्र सिंह तोमर, रीति पाठक, कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा के रिजल्ट पर है।

बुदनी सीट पर सीएम शिवराज 60 हजार से ज्यादा मतों से आगे

 सीहोर जिले की चार में से तीन विधानसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। सीहोर की बुदनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान भाजपा के प्रत्याशी हैं। नौवें राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 60522 मतों से आगे चल रहे हैं। 9 राउंड के बाद  भाजपा को 84662 और कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल को 24140 मत मिले। सीहोर सीट पर दसवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 16892 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 52018 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के शशांक सक्सेना 35126 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।  g

इंदौर में रमेश मेंदोला की बढ़त 41 हजार पार पहुंची, देपालपुर, इंदौर तीन में उतार-चढ़ाव जारी

इंदौर। इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के आठवें दौर के बाद भाजपा के मधु वर्मा ने कांग्रेस के जीतू पटवारी पर 18682 वोटों की बढ़त बना ली है। भाजपा के मधु वर्मा को 55653 वोट जबकि कांग्रेस के जीतू पटवारी को 36971 वोट मिले हैं।  देपालपुर में 8वें राउंड के बाद कांग्रेस आगे हो गई है। कांग्रेस के विशाल पटेल को 40526 मत मिले हैं जबकि भाजपा के मनोज पटेल को 38930 मत मिले हैं। 

सांवेर में सात राउंड के बाद भाजपा के तुलसी सिलावट को 28506 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस की रीना बौरासी को 16849 मत मिले हैं।  महू में भाजपा की उषा ठाकुर को 30628 मत मिले हैं, जबकि कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला को 6205 मत मिले हैं। वहीं कांग्रेस के बागी प्रत्याशी निर्दलीय अंतर सिंह दरबार को 20729 मत मिले हैं। 

भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय को 23657 मतों की बढ़त है। उन्हें 44436 मिले हैं जबकि कांग्रेस के संजय शुक्ला को 20779 मत मिले हैं। वहीं इंदौर 2 में रमेश मेंदोला की बढ़त 41 हजार पर है। इंदौर तीन में 5वें राउंड के बाद पिंटू जोशी को मामूली राहत मिली है। गोलू शुक्ला की लीड कम होकर 2541 हो गई है। 

बड़वानी के तीन मंत्री पीछे

बड़वानी में भाजपा के वर्तमान मंत्री प्रेमसिंह पटेल 10493 मतों से पीछे चल रहे हैं। वहीं सेंधवा में भाजपा के पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य 735 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाला बच्चन 6179 से पीछे चल रहे हैं। बुरहानपुर विधानसभा में 11वें राउंड में भाजपा की अर्चना चिटनिस को 2458, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह को 4955, एमआइएम के नफीस मंशा खान को 4424 व बागी हर्षवर्धन को 547 वोट मिले हैं। भाजपा और कांग्रेस लगभग बराबरी पर आ चुकी हैं। दोनों को 46-46 हजार से ज्यादा मत मिल चुके हैं। नेपानगर विधानसभा में चौदहवें राउंड में भाजपा की मंजू दादू को 4615, कांग्रेस की गेंदूबाई को 3173 और निर्दलीय बिलर सिंह जमरा को 323 वोट मिले हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; 16 लाख किसानों की 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर धान रकबे का समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

    रायपुर, विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री दयाल दास बघेल ने सवालों का जवाब दिया. धान खरीदी के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब…

    ASSEMBLY; कांग्रेस शासनकाल से शुरू हुआ भ्रष्टाचार अब तक थमा नहीं,अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ की अनियमितता का मामला फिर गूंजा सदन में

    रायपुर, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने अरपा भैंसाझार परियोजना में 23.46 करोड़ रुपए के कथित फर्जी भुगतान का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से पूछा कि जब 14 जुलाई…

    You Missed

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    SC; चीफ जस्टिस सूर्यकांत की सलाह-मीडिया में प्रचार के लिए निराधार जनहित याचिकाएं दायर न करें युवा वकील

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    POLICE; महासमुंद में हेलमेट नहीं पहनने वाले की अब खैर नहीं,पहले ही दिन 73 चालकों का चालान

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    CRIME; ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में बवाल!, टीआई को धमकाने वाला भाजपा नेता गिरफ्तार

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    FLYOVER; रायपुर से दुर्ग भिलाई वालों के जरुरी खबर, आज से 18 मार्च तक बंद रहेगा यह फ्लाईओवर

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    JOBS; अग्निवीर के 25 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, 1 अप्रैल तक करें आवेदन

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा

    RAPE; शादी का झांसा देकर कानून की छात्रा के साथ रेप,दो बार अबार्शन के बाद युवक शादी से मुकरा