ELECTION;मिजोरम में 3 दिसंबर को नहीं होगी विधान सभा चुनाव की मतगणना, आयोग ने बताई नई तारीख

नई दिल्ली, एजेंसी , मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना 3 दिसंबर को होनी है। इस बीच चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। मिजोरम में चुनाव रिजल्ट की तारीख बदल दी। अब यहां 4 दिसंबर को मतगणना होगी।

राज्य में मतगणना की तारीख बदलने की मांग उठ रही थी। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां एकमत थीं। दलों का कहना था कि रविवार को ईसाइयों का पवित्र दिन होता है। ऐसे में ईसाई समुदाय बहुत प्रदेश में मतगणना की तिथि बदलना चाहिए। इस मांग पर कांग्रेस, भाजपा और एमएनएफ राजी थे।

चुनाव आयोग को राजनीतिक दलों ने लिखा था पत्र

राजनीतिक दलों ने चुनाव की तारीख बदलने को लेकर चुनाव आयोग को लेटर लिखा था। पत्र में राजनीतिक पार्टियों और गैर सरकारी संगठनों के अध्यक्षों के हस्ताक्षर थे। पत्र में लिखा था कि राज्य में रविवार को आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाते।

चर्चों के समूह ने की थी अपील

मिजोरम के चर्चों के ग्रुप एमकेएचसी ने भी इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखकर मतगणना तारीख बदलने का आग्रह किया था। लेटर भेजने वाले पार्टियों में एमएनएफ, बीजेपी, कांग्रेस, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और जोरम पीपुल्स मूवमेंट थे।

एक चरण में हुआ था मतदान

40 विधानसभा सीटों के लिए मिजोरम में 7 नवंबर को एक चरण में वोटिंग हुई थी। राज्य में 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें इससे पहले चुनाव आयोग ने राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीख बदली थी। पहले यहां 23 नवंबर को मतदान होना था। जिसे बदलकर 25 नवंबर कर दिया गया।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ASSEMBLY; अविश्वास प्रस्ताव पर रामविचार नेताम बोले – ST-SC मुख्यमंत्री- मंत्रियों के खिलाफ विपक्ष… कांग्रेस विधायकों ने की आपत्ति, बोले- जातिवाद फैला रहे मंत्री

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. चर्चा के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, छत्तीसगढ़ में अब तक जितने भी अविश्वास प्रस्ताव आए हैं उनमें यह…

    ASSEMBLY; सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा, कांग्रेस ने 136 मुद्दों का आरोप पत्र पेश किया, कहा- सरकार ने बेरोजगारी भत्ता बंद किया

    रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को रेखांकित करते हुए 136 बिंदुओं वाला आरोप-पत्र सदन में…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा