ELECTRICITY; स्मार्ट बिजली मीटर से उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग मिलने का दावा, रीयल टाइम खपत की जानकारी और बेहतर बिजली प्रबंधन भी

रायपुर, स्मार्ट बिजली मीटर के जरिये उपभोक्ताओं को सटीक बिलिंग, बिजली खपत की रीयल टाइम जानकारी तथा बिजली उपयोग का बेहतर प्रबंधन करने की सुविधा प्रदान की जा रही है। स्मार्ट मीटर बिजली का बिल नहीं बढ़ाते, बल्कि वास्तविक बिजली खपत के अनुरूप सटीक रीडिंग उपलब्ध कराते हैं। स्मार्ट मीटर होने से उपभोक्ता मोर बिजली ऐप के माध्यम से अपने घर की बिजली खपत की जानकारी हर आधे घंटे में चेक कर सकते हैं। 

  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने दावे के साथ बताया कि स्मार्ट मीटर सटीक एवं वास्तविक समय की रीडिंग सुनिश्चित करते हैं, जिससे बिलिंग में त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं रहती। पुराने मीटर में उपभोक्ता को महीने के अंत में पता लगता था कि उसके घर की खपत कितनी है, लेकिन स्मार्ट मीटर से उन्हें इसकी जानकारी रीयल टाइम हर आधे घंटे में मिल जाती है। इस तकनीक का उपयोग करके उपभोक्ता हर आधे घंटे में अपनी बिजली खपत का विवरण देख सकते हैं और अपनी खपत नियंत्रित कर सकते हैं, जिससे ऊर्जा की बचत के साथ बिजली बिल भी कम किया जा सकता है।

वर्तमान में बिजली टैरिफ के स्लैब के अनुसार 0 से 100 यूनिट तक 4.40 रुपये प्रति यूनिट, 101 से 200 यूनिट तक 4.50 रुपये प्रति यूनिट, 201 से 400 यूनिट तक 6.00 रुपये प्रति यूनिट, 401 से 600 यूनिट तक 7.00 रुपये प्रति यूनिट तथा 600 यूनिट से अधिक खपत पर 8.80 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू है। जैसे ही बिजली की खपत बढ़ने से उपभोक्ता उच्च टैरिफ स्लैब में पहुंचते हैं, नियमानुसार प्रति यूनिट बिजली की दर भी बढ़ जाती है। यह पूरी तरह निर्धारित टैरिफ व्यवस्था के अनुसार होता है और इसका स्मार्ट मीटर से कोई संबंध नहीं है।

अप्रैल, मई एवं जून माह में अधिक गर्मी के कारण एसी, कूलर एवं अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली की खपत बढ़ी। ऐसे समय में स्मार्ट मीटर एवं मोर बिजली ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपनी खपत पर लगातार नजर रखकर उसे नियंत्रित कर सकते हैं। एम-ऊर्जा (हाफ बिजली योजना) का लाभ प्राप्त करने वाले उपभोक्ताओं के लिए मासिक बिजली खपत पर नियमित निगरानी रखना विशेष रूप से उपयोगी है। उदाहरण के लिए यदि किसी परिवार की मासिक बिजली खपत 390 यूनिट है तो उसे योजना का पूरा लाभ मिलता है। वहीं अगले माह एसी, कूलर अथवा अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से यदि खपत 400 यूनिट से अधिक, जैसे 410 यूनिट हो जाती है, तो वह योजना की निर्धारित सीमा से बाहर हो जाएगा और उसे सामान्य टैरिफ के अनुसार बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इसलिए मोर बिजली ऐप के माध्यम से खपत पर नियमित नजर रखकर उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को नियंत्रित कर योजना का लाभ निरंतर प्राप्त कर सकते हैं।

यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई शिकायत हो तो वह 1912 पर संपर्क कर सकता है। प्राप्त शिकायतों की नियमानुसार जांच की जाती है। विभिन्न स्मार्ट मीटर संबंधी शिकायतों की जांच में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतें सही नहीं पाई गई हैं। श्री कंवर ने उपभोक्ताओं से प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ लेकर अपने बिजली बिल को और कम अथवा शून्य करने की अपील की है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGHB; कन्वेंशनल हॉल के डिजाइन में तकनीकी खामियों के बाद जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो रायपुर के विरुद्ध कार्रवाई

    0 छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न योजनाओं में फर्म के अनुबंध समाप्त करने के निर्देश, भविष्य में नहीं दिया जाएगा कोई कार्यवाही रायपुर, छत्तीसगढ़…

    LAND; भूमि उपयोग श्रेणियों के लिए Negative List आधारित व्यवस्था का प्रावधान जल्द, विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में विकास गतिविधियों को गति देने और भूमि उपयोग से जुड़ी प्रक्रियाओं को अधिक सरल, स्पष्ट एवं व्यावहारिक बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व