ELEPHANT; करंट की चपेट में आने से एक और हाथी की मौत, फसल सुरक्षा के लिए लगाया गया था तार

रायगढ़. जिले में लगातार बढ़ते जंगली हाथियों की संख्या की वजह से यहां जंगली हाथी और मानव के बीच जारी द्वंद्व में कभी हाथी तो कभी इंसानों की मौतों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार की सुबह धरमजयगढ़ वन मंडल में एक बार फिर दो दिन पुराना जंगली हाथी का शव मिलने से वन विभाग में हडकंप की स्थिति निर्मित हो गई है। 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ वन मंडल के अंतर्गत आने वाले बोरो रेंज के खम्हार बूढ़चा बगीचा में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब गांव के ग्रामीणों को पैरावट में ढका हुआ जंगली हाथी का शव दिखा। बताया जा रहा है कि जंगली हाथी का यह मृत शव दो दिन पुराना है। इस क्षेत्र के किसान महिपाल राठिया के द्वारा अपने अरहर की फसल की रक्षा के लिये खेत के चारो तरफ करंट प्रवाहित तार बिछाया गया था। चूंकि पिछले कुछ दिनों से लगातार जंगली हाथी उसके खेत आकर अरहर की फसल को नुकसान पहुंचा रहे थे उसी लिये उसने खेत के आसपास करंट लगाया हुआ था जिसके संपर्क में आने से जंगली हाथी की मौत हो गई है। 

जंगली हाथी की मौत हो जाने के बाद साक्ष्य छुपाने के इरादे से किसान ने जंगली हाथी के शव को पैरावट में ढकने का प्रयास भी किया गया था परंतु आज यह घटना सामने आ गई। इस घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वन विभाग के अधिकारियों से घटना स्थल पर कुछ सबूत भी मिले हैं जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HC; पुजारी भगवान की संपत्ति का मालिक नहीं बन सकता, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में कहा है कि पुजारी गवान की संपत्ति का स्वतंत्र मालिक नहीं बन सकता. कोर्ट ने ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ…

    SUICIDE; कोरबा के जंगल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, एक ही फंदे पर लटके मिले दोनों

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र के अरतेरा गांव में शनिवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब जंगल में एक युवक और युवती के शव मिले।…

    You Missed

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर