NAXALITE; बस्तर में एनकाउंटर, 3 नक्सलियों के मारे जाने की आशंका, हथियार भी बरामद

 जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बड़ी मुठभेड़ चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, थाना गोलापल्ली क्षेत्र के घने जंगल और पहाड़ी इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर DRG की टीम ने ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद आज सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग का दौर जारी है. इस मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. सुरक्षाबलों ने हथियार भी बरामद किया है.

नारायणपुर में 5 महिला समेत 11 नक्सलियों ने किया सरेंडर

बस्तर के नारायणपुर जिले में नक्सलवाद संगठन को बड़ा झटका लगा है. नारायणपुर पुलिस अधीक्षक के सामने 5 महिला सहित कुल 11 नक्सलियों ने सरेंड़ किया. इसमें माड़ डिवीजनल SZC रनीता के टीम में गार्ड 2 नक्सली भी शामिल है. इन नक्सलियों पर कुल 37 लाख का इनाम था. इन्हें 50 हजार की प्रोत्साहन राशि भी दि गई.

इसके पहले शनिवार को दरेकसा एरिया कमेटी कमांडर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मेंदरी निवासी रोशन उर्फ मारा इरिया वेदजा, बीजापुर जिले की उसूर तहसील के वेरापल्ली निवासी सुभाष उर्फ पोज्जा बंडू राववा और नारायणपुर जिले के रेखापाल निवासी रतन उर्फ मनकू ओमा पोय्याम ने पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के सामने सरेंडर किया था.

  • Related Posts

    TERRORIST; जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला, छत्तीसगढ़ के प्रवासी मजदूरों पर अंधाधुंध गोलीबारी से एक की मौत, दूसरा गंभीर

    जम्मू, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकियों ने कायराना हमला कर दो गैर-स्थानीय मजदूरों को गोली मार दी. इस हमले में एक बेकसूर मजदूर की मौत…

    CGPSC; ईडी की विशेष कोर्ट ने आईएएस टामन सोनवानी को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGPSC घोटाला मामले में सीजीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को ईडी रिमांड खत्म होने पर आज ED की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र