EOW; अनवर ढेबर के भाइयों के घर छापा, महापौर एजाज ढेबर के घर पहुंची 16 अफसरों की टीम

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी ने कारोबारी अनवर ढेबर के भाइयों के घर पर छापेमारी की है। ईओडब्‍ल्‍यू ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के साथ अख्तर ढेबर और जुनैद ढेबर के घर छापा मारा है। सुबह 6 बजे से 16 अधिकारी दबिश देकर जांच में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि शराब घोटाला मामले में कई अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। एसीबी और ईओडब्ल्यू ने अनवर ढेबर के वेनिंगटन होटल में भी दबिश दी है।

शराब घोटाले में सचिव अरुणपति त्रिपाठी बिहार से गिरफ्तार 

छत्‍तीसगढ़ में दो हजार करोड़ रुपये के शराब घोटाले के मामले में ईओडब्लू व एसीबी का अभियान जारी है। इसी बीच शराब घोटाले से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ईओडब्ल्यू ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार किया है। अरुणपति त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले मामले में सिंडिकेट का प्रमुख किरदार माना गया है। बताया जा रहा है कि कल सुबह ईडी ने आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी को बिहार से गिरफ्तार कर रायपुर लेकर आ रही है।

इधर, शुक्रवार को एसीबी और ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में आए अरुणपति त्रिपाठी के साथ कारोबारी अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को कोर्ट पेश किया गया। बताया जा रहा है कि अनवर ढेबर और अरविंद सिंह को तीसरी बार रिमांड पर लेने की पूरी तैयारी की गई है, क्योंकि बिहार से अरुणपति त्रिपाठी की गिरफ्तारी के बाद उसे भी रिमांड पर लिया जाएगा। तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करने के संकेत अधिकारियों ने दिए है। गुरुवार को आबकारी विभाग के पूर्व सचिव अरुणपति (एपी) त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया। त्रिपाठी, बिहार के गोपालगंज के भोरे में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे थे।

दस्तावेज किए गए जब्त

टीम जिन स्थानों में छापे की कार्रवाई करने पहुंची थी, उन स्थानों से उसने दस्तावेज जब्त किए हैं। किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है। दस्तावेज किस प्रवृत्ति के हैं, स्पष्ट नहीं हो सका है। ईओडब्ल्यू की टीम ने सदर बाजार स्थित हवाला कारोबारी के ठिकाने से कई महत्वपूर्ण जब्त किए हैं। सूत्रों के अनुसार ईओडब्ल्यू को शराब घोटाले की रकम को विदेश में निवेश करने की जानकारी मिली है। हालांकि जांच टीम ने अभी प्राप्त राशि की जानकारी नहीं दी है।

अहम पदों पर रहे त्रिपाठी

वर्तमान में दूरसंचार विभाग सेवा के अधिकारी एपी त्रिपाठी कई पदों पर रह चुके हैं। वह छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम लिमिटेड (सीएसएमसीएल) के पूर्व एमडी भी रहे हैं। इन्हें यूपीएससी परीक्षा पास करने के बाद आईटीएस कैडर मिला था। वह रमन सिंह के समय प्रतिनियुक्ति पर आए थे। वर्ष 2018 में राज्य में सरकार बदलने के बाद भूपेश बघेल सरकार में उनकी रवानगी की चर्चाएं थीं, लेकिन आबकारी विभाग के नीति नियंता के रूप में विशेष सचिव पद पर बैठा दिया गया। वह भिलाई सेक्टर-9, निवासी हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    RAPE; स्कूल मैदान में शराब पिलाकर गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार,बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके की रहने वाली एक महिला को कुछ युवकों…

    RAIN; उफनते नाले में बही कार, 3 की मौत, 4-5 लापता, वाहन में 11 लोग थे सवार , रेस्क्यू जारी

    राजगढ़, मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जारी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच सारंगपुर ब्लॉक के पडाना इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। देवास…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र