EPFO; पीएफ अकाउंट को मर्ज करने का ये है आसान तरीका, घर बैठे ही कर सकते हैं यह काम 

नईदिल्ली, अगर आप पीएफ खाताधारक (PF Account Holder) है और आपके पास दो या उससे अधिक खाते हैं तो आपको पीएफ अकाउंट को मर्ज (PF Account Merge) करना चाहिए. पीएफ अकाउंट को मर्ज करने की प्रक्रिया आसान है और इसे ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही पूरा कर सकते हैं. पीएफ खातों को एक में मर्ज (PF Account Merge Online) करने के बाद मिलने वाले ब्याज का पैसा अधिक होगा.

इसके अलावा, अगर आप अपने पीएफ खातों को मर्ज (PF Account Merge) करते हैं तो आपको अलग-अलग अकाउंट के लिए बार-बार लॉगिन या अपडेशन संबंधी काम करने की आवश्यकता नहीं होगी. साथ ही आपके समय की भी बचत होगी. EPFO कार्यालय के अलावा आप घर बैठे भी ऑनलाइन तरीके से दो खातों को एक में मर्ज कर सकते हैं. 

पीएफ अकाउंट को मर्ज करना क्यों जरूरी 

अगर आप कोई नई कंपनी में नौकरी ज्वॉइन करते हैं और अपना पुराना UAN नंबर देते हैं, तो नए खाते के तहत आपका पुरान खाता जुड़ नहीं पाता. इसका मतलब है कि पुराना खाते में जमा फंड नए खाते में जमा नहीं हो पाएगा. ऐसे में पुराने फंड को नए खाते में ऐड करने के लिए पीएफ अकाउंट को मर्ज करना जरूरी है. 

दो या उससे अधिक ईपीएफ अकाउंट कैसे करें लिंक

  • सबसे पहले EPFO की के अधिकारिक पोर्टल unifiedportal-mem.epfindia.gov.in पर जाना होगा. 
  • अब ऑनलाइन सर्विस के अंदर वन मेंबर वन ईपीएफ अकाउंट को सेलेक्ट करें. 
  • स्क्रीन पर आपकी पर्सनल जानकारी दिखेगी, जिसमें आपके दोनों अकाउंट की जानकारी दी जाएगी. 
  • आपको पुराने अकाउंट, नए अकाउंट के साथ लिंक करने के लिए पुराने या नए इंप्लॉयर से अटेस्ट कराना होगा.
  •  अपना पुराना मेंबर आईडी, पुराना पीएफ अकाउंट नंबर और पुराना UAN डालें और फिर गेट डिटेल पर टैब करें क्लिक करें. 
  • अब ओटीपी दर्ज करके आगे बढ़ें, आपकी रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी. 
  • वर्तमान के एम्प्लॉयर से अप्रूव कराने के बाद पुराना अकाउंट नए अकाउंट में मर्ज कर दिया जाएगा. 

इतने दिनों में बंद हो जाता है पीएफ अकाउंट 

अगर आपके पीएफ खाते में पैसा काफी दिनों से जमा नहीं हो रहा है या फिर निकाला नहीं जाता है, तो ईपीएफओ के अनुसार 36 महीने बाद इसे बंद कर दिया जाएगा. ईपीएफओ इसे अनऑपरेटिव कैटेगरी में डाल देगा. इसका मतलब है कि अब आपका पीएफ अकाउंट चालू नहीं हैं. 

 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र