CRIME;चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरे-बकरियों की लूट

अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है. बलंगी पुलिस चौकी क्षेत्र में लुटेरों ने दिनदहाड़े एक चरवाहे को बंधक बनाकर 91 बकरों और बकरियों को लूट लिया.इन बकरियों की कीमत 9 लाख रु अनुमानित है. इस घटना ने न केवल क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अब लुटेरे गहने, पैसे और गाड़ियों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि जानवरों को भी निशाना बना रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, यह घटना 7 मार्च दोपहर 12 बजे की है, जब पटेवा जंगल में रहने वाले रामकैलाश पाल अपने 41 बकरों और गांव के अन्य लोगों के पालतू पशुओं को चराने जंगल गया था. तभी कुछ अज्ञात लुटेरों ने उस पर हमला कर दिया. लुटेरों ने अकेला पाकर पहले रामकैलाश को बेरहमी से पीटा और फिर बंधक बनाया. उसके बाद आरोपी 91 बकरों-बकरियों को लूटकर फरार हो गए.

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच शुरू तो कर दी, लेकिन 14 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. पुलिस की निष्क्रियता से परेशान होकर अब पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. इस मामले में एडिशनल एसपी ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और साइबर टीम की मदद से मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही सफलता पुलिस को मिल जाएगी.

  • Related Posts

    CRIME;टेकारी के श्मशानघाट में लड़की व  8-10 युवकों के साथ स्थानीय असामाजिक तत्व , आक्रोश

    रायपुर, मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में मुट्ठी भर असामाजिक तत्वों ने ग्राम का माहौल खराब कर रखा है । इनके खिलाफ समय –  समय पर किया जाने…

    CRIME;आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने घेरा, बदसलूकी का आरोप

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र स्थित मदननगर गांव में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस के साथ बदसलूकी और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया…

    You Missed

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; अनंत नाग को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा