PADDY; बारिश में भीगा 4 लाख क्विंटल धान,करोंडों खर्च करने के बाद भी धान सुरक्षित नहीं, अंकुरण का खतरा

बिलासपुर, लगातार बारिश से जांजगीर चांपा जिले के अमरताल गांव का धान संग्रहण केंद्र जलमग्न हो गया है. सप्ताहभर से हो रही बारिश से शासन का 4 लाख क्विंटल धान पानी में भीगकर अंकुरित हो गया है और अब सड़ने लगा है. धान की सुरक्षा करने में विपणन विभाग करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी सुरक्षित नहीं रख पाए हैं. विधायक ब्यास कश्यप ने शासन-प्रशासन पर किसानों के मेहनत की गाढ़ी कमाई को सहेज नहीं पाने का आरोप लगाया है. उन्होंने जिम्मेदारी अधिकारी-कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है.

जांजगीर चांपा जिले में राज्य शासन ने 63 लाख 27 हजार क्विंटल की धान खरीदी की और मिलिंग के बाद बचे धान को अमरताल गांव के संग्रहण केंद्र में रखा गया. धान खरीदी होने के 5 माह गुजरने के बाद भी धान का मिलिंग नहीं हो सका है. विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के कारण अधिकांश धान खुले आसमान में रखा गया और अब बरसात में भी धान को सुरक्षित नहीं रख पाए, जिसके कारण धान-पानी में पूरी तरह डूब गया और अंकुरित होने लगा है. संग्रहण प्रभारी अपनी गलती को छिपाने के लिए आनन-फानन में अंकुरित और खराब धान को दूसरी बोरी में पल्टी करने में लगे हैं.

इस मामले में जांजगीर चांपा विधानसभा के विधायक ब्यास कश्यप ने कहा, राज्य सरकार ने किसानों के धान को 3100 रुपए में खरीदी की वाहवाही लूटने का प्रयास किया, लेकिन डबल इंजन और चौबल इंजन सरकार होने का दावा करने वाले बीजेपी सरकार जानबूझ कर धान को सड़ाया है. उन्होंने धान को औने-पौने कीमत पर नीलामी कर किसानों के रबी फसल के धान की कीमत को प्रभावित करने का आरोप लगाया है. विधायक ब्यास कश्यप ने इस मामले में दोषी अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है.

जांजगीर चांपा जिले के धान संग्रहण केंद्र में अभी भी 4 लाख क्विंटल धान खुले आमसान के नीचे रखा हुआ है, जिसके रख रखाव में संग्रहण प्रभारी पूरी तरह विफल हैं. धान संग्रहण के लिए शासन की गाइडलाइन को दरकिनार कर बारिश से बचाने के कोई इंतजाम भी नहीं किया गया और अब खराब हो रहे धान को दूसरे बोरी में भरकर अपनी बला टालने में जुटे हैं.

  • Related Posts

    WEATHER; 12 दिन की देरी से बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी बारिश की गतिविधियां

    रायपुर, प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 12 दिन की देरी से बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम…

    WEATHER; हवा-पानी के साथ छत्तीसगढ में मानसून की एंट्री के आसार, अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में मानसून के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है. छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’