EXAM; बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन से आहत 7 छात्र-छात्राओं ने की आत्‍महत्‍या 

हैदराबाद, पीटीआई,  परीक्षा में असफलता के कारण पिछले 48 घंटों में पूरे तेलंगाना में सात इंटरमीडिएट छात्र-छात्राओं की कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है। तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जामिनेशन ने 24 अप्रैल को प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित किए थे। 

महबुबाबाद के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, परीक्षा में असफल होने के बाद दो लड़कियों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जिले के एक गांव में एक छात्रा ने अपने आवास पर फांसी लगा ली तो दूसरी ने कुएं में छलांग लगा दी। (पूर्वी क्षेत्र) के पुलिस उपायुक्त आर गिरिधर ने कहा कि प्रथम वर्ष के एक छात्र ने परीक्षा में असफल होने के बाद सुल्तानबाजार पुलिस थाने की सीमा के अंतर्गत कथित तौर पर अपनी जान दे दी।

रेलवे ट्रैक के पास मृत मिला एक छात्र

शहर के नल्लाकुंटा इलाके का रहने वाला एक और लड़का जडचेरला में एक रेलवे ट्रैक के पास मृत पाया गया। पुलिस को संदेह है कि उसकी मौत का कारण परीक्षा में खराब प्रदर्शन है। मंचेरियल जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें रिपोर्ट मिली है कि इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष के तीन छात्रों ने परीक्षा में असफल होने के कारण अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; चर्चित मानिक मेहता की मौत, किचन में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान से चर्चित मानिक मेहता की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल…

    ACCIDENT;सीवरेज पाइपलाइन कार्य के दौरान धंसी मिट्टी, महिला समेत 3 मजदूरों की मौत

     दुर्ग, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सीवरेज पाइपलाइन विस्तार कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के फुटबॉल ग्राउंड स्थित दास पान ठेला के सामने निर्माण कार्य…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…