EXAM;36 दिनों में 12 परीक्षाएं होंगी, व्यापमं ने प्रवेश परीक्षा तिथियों में किया बदलाव

रायपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) एक बार फिर से प्रवेश परीक्षा की तिथियाें में बदलाव किया है। 16 जून को होने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) और पीवीपीटी अब नौ जून को होगी। इसी तरह सात जुलाई को होने वाली बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की प्रवेश परीक्षाएं अब 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बीए.बीएड और बीएससी.बीएड प्रवेश टेस्ट का भी शेड्यूल बदल गया है।पहले 16 जून को परीक्षा होना था, लेकिन अब नौ जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।प्रवेश परीक्षा की तिथियों में हुए संशोधन की सूचना व्यापमं की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है।

36 दिनों में कुल 12 परीक्षाएं होंगी

नए शेड्यूल के अनुसार व्यापमं की ओर से 36 दिनों में कुल 12 परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसमें 11 प्रवेश परीक्षा और एक पात्रता परीक्षा शामिल हैं। पांच प्रवेश परीक्षाओं की तारीख में बदलाव किया गया है। अन्य परीक्षाएं पहले से निर्धारित तारीख के अनुसार पर होगी। जैसे प्री इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी), प्री फार्मेसी टेस्ट (पीपीएचटी) 13 जून और प्री. बीएड और प्री डीएलएड 30 जून को आयोजित की जाएगी।

शिक्षा सत्र 2024-25 के अनुसार विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए व्यापमं की ओर से फरवरी में कैलेंडर जारी किए गए थे।लोकसभा चुनाव की वजह से तारीख में बदलाव कर अप्रैल में संशोधित कैलेंडर जारी किया गया। अब एक बार फिर इसमें संशोधन किया गया है।

परीक्षा की संशोधित तिथि

पीएटी/पीव्हीपीटी- 9 जून

प्री-बीए.बीएड/प्री-बीएससी. बीएड- 9 जून

पीईटी- 13 जून

प्री-एमसीए- 13 जून

पीपीएचटी- 13 जून

पीपीटी- 23 जून

टीईटी- 23 जून

प्री-बीएड – 30 जून

प्री-डीएलएड- 30 जून

बीएससी नर्सिंग- 14 जुलाई

पोस्ट बेसिक नर्सिंग- 14 जुलाई

एमएससी नर्सिंग- 14 जुलाई

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CGPSC;पावर कंपनी में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को विदाई, वित्त एवं जनसंपर्क सचिव के रूप में रहेंगे पावर कंपनी के निदेशक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय के सेवाभवन में आयोजित समारोह में अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के सचिव बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी गईं एवं छत्तीसगढ़ स्टेट…

    ACTION; महतारी वंदन की ई-केवायसी के लिए वसूली, सरायपाली-बसना के 4 सेंटर पर हुई कार्रवाई

     महासमुंद, महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवायसी में शुल्क वसूली करने वाले 4 सीएससी सेंटरों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए इन्हें ब्लॉक कर दिया है। इन सेंटरों की…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…