EOW; शराब-कोयला घोटाले में छत्तीसगढ़-झारखंड-बिहार के 10 ठिकानों पर मारा छापा…

0 आबकारी आयुक्त दास को मिलते थे 50 लाख रु हर माह

रायपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर में ईओडब्ल्यू ने शराब और कोयला घोटाले की जांच करने के लिए छत्तीसगढ़ के साथ ही झारखंड और बिहार स्थित 10 ठिकानों पर रविवार को छापेमारी की, इसमें छत्तीसगढ़ के रायपुर, जांजगीर-चांपा में 8 और झारखंड एवं बिहार में 2-2 ठिकाने शामिल हैं। पहली बार जांच एजेंसी द्वारा अवकाश के दिन दबिश दी गई है

कैश और डिजिटल डिवाइस जब्त

इसमें रायपुर के महादेव घाट रोड स्थित देवनगरी स्थित शराब कारोबारी अवधेश यादव, अनिल ठाकुर और लिपिक जयचंद कोसले के सेजबहार रायपुर, जांजगीर-चांपा के अकलतरा का घर शामिल है। तलाशी में उक्त सभी के घरों बड़ी संख्या में कैश, प्रॉपर्टी एवं लेनदेन के दस्तावेज, मोबाइल के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले है। इसे जांच के लिए जब्त कर छापेमारी की जद में आने वाले संदेहियों से पूछताछ कर बयान लिया जा रहा है।

गिरफ्तार कर रिमांड लेने की तैयारी

बताया जाता है कि शराब और कोयला घोटाले की जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर छापेमारी की गई है। उक्त सभी के कनेक्शन इस घोटाले में जेल भेजे गए सिंडीकेट के लोगों से सीधा जुडा़ हुआ बताया जा रहा है। ईओडब्ल्यू के अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जाएगा। इस समय सभी के बयान लिए जा रहे है। साथ ही घोटाले से जुडे़ अन्य लोगों के संबंध में ब्योरा जुटाया जा रहा है।

निरंजन ने सिंडिकेट खड़ा किया था..

शराब घोेटाले में 2 दिन पहले गिरफ्तार किए गए पूर्व आईएएस एवं तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास को हर महीने 50 लाख रुपए मिलते थे। इसके लिए पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा, तत्कालीन विशेष सचिव एपी त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर और अन्य के साथ मिलकर सिंडिकेट खड़ा किया था। इसके जरिए ही सरकारी शराब दुकानों में कमीशन तय करने, डिस्टलरियों से अतिरिक्त शराब बनवाने, विदेशी ब्रांड की अवैध सप्लाई, डुप्लीकेट होलोग्राम के जरिए शराब बेचने जैसी गतिविधियों का संचालन किया गया।

  • Related Posts

    CRIME; वारंटी को पकड़ने यूपी गई छत्तीसगढ़ पुलिस को ग्रामीणों ने चोर समझकर कर किया हमला, एक सिपाही घायल

    रायपुर, अक्सर अपराधियों को पकड़ने जब पुलिस पहुंचती है तो विरोध का सामना करना पड़ता है. ऐसा ही कुछ उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में देखने को मिला. जहां एक वारंटी…

    6 हजार की नौकरी, करोड़ों की संपत्ति! इंजीनियर के घर रेड में फटी रह गई आंख, लॉकर में भरी मिली नोटों की गड्डियां

    भुबनेश्वर, ओडिशा में सरकारी कर्मचारी के भ्रष्टाचार का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां विजिलेंस विभाग ने आय से अधिक संपत्ति के एक बड़े मामले में कार्रवाई करते…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..